‘भाजपा को 50 सीटें भी मिल जाएं तो हैरानी होगी’, सपा सांसद अवधेश प्रसाद का बड़ा दावा

अयोध्या, 14 नवंबर . अयोध्या से Samajwadi Party के सांसद अवधेश प्रसाद ने एसआईआर, केशव मौर्य के बयान, राहुल गांधी के फोन-टैपिंग के आरोपों और भाजपा के अखिलेश यादव की तुलना ‘जिन्ना’ से करने पर प्रतिक्रिया दी है.
अखिलेश यादव के ‘चुनाव की लूट’ वाले बयान पर अवधेश प्रसाद ने कहा, “हमारे नेता की ओर से कही गई बात पूरी तरह से सच है. उनके विचारों से मैं खुद को संबद्ध करते हुए कहता हूं कि भाजपा का यही चेहरा है और पिछले दिनों में देखा गया कि भाजपा वोट के अधिकार को खत्म करना चाहती है, जिसके लिए देश में लगातार संघर्ष चल रहा है. हमारे नेता अखिलेश यादव और Samajwadi Party इसको बचाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष कर रही हैं.”
उपChief Minister केशव प्रसाद के बयान ‘100 में 60 हमारा है, बाकी में बंटवारा है’ को लेकर अवधेश प्रसाद ने कहा, “केशव प्रसाद की जमीन नहीं है, वे बुरी तरह से अपने क्षेत्र में चुनाव हार चुके हैं. पार्टी नेताओं की कृपा से उनको मंत्रिमंडल में जगह दी गई है और उपChief Minister बनाया गया है. पार्टी और Government में उनका सम्मान नहीं है. उनको ठीक से कुर्सी भी नहीं मिलती.”
राहुल गांधी के फोन-टैपिंग के आरोपों पर अवधेश प्रसाद ने कहा, “ऐसा संभव है, भाजपा कुछ भी कर सकती है. किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है.”
भाजपा की ओर से अखिलेश यादव के ‘जिन्ना’ कहने वाले बयान पर अवधेश प्रसाद ने कहा, “अखिलेश यादव की बढ़ती लोकप्रियता और जनता का उनके प्रति लगाव देखकर भाजपा घबरा गई है. जैसे-जैसे चुनाव करीब आता जाएगा, भाजपा इतना घबरा जाएगी कि उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती. आने वाले दिनों में 2027 के चुनाव में भाजपा को अगर 50 सीटें भी मिल जाएं तो आश्चर्य की बात होगी. अखिलेश यादव जैसी लोकप्रियता देश में किसी और नेता की नहीं है. भाजपा की Government और नेताओं से प्रदेश के मतदाताओं का भरोसा समाप्त हो चुका है.”
Samajwadi Party के नेता फखरुल हसन चांद ने उपChief Minister केशव मौर्य के बयान पर कहा, “केशव मौर्य को ‘100 में 60 हमारा’ वाला बयान नहीं देना चाहिए, क्योंकि वे आरक्षण खाने वालों में शामिल हैं. भाजपा को अब जनता वोट नहीं देने वाली है. जिन लोगों ने धोखा दिया है, जनता उसको जवाब देगी.”
फखरुल हसन चांद ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा, “भाजपा के नेताओं की ओर से केवल हिंदू-मुसलमान किया जाता है. लोगों को बांटने की बात करते हैं. जब भी चुनाव आता है, भाजपा के नेताओं का चश्मा धार्मिक हो जाता है. सपा का मानना है कि जो जिन्ना की बात कर रहे हैं, उनके ही सबसे बड़े नेता जिन्ना की मजार पर जाकर आंसू बहा रहे थे. सपा का कहना है कि भाजपा को जिन्ना पर सवाल करने का भी कोई अधिकार नहीं है.”
–
एसडी/पीएम


