वायरल ऑडियो पर रश्मिका मंदाना ने तोड़ी चुप्पी, ‘यह मेरी निजी जिंदगी में दखल’

Mumbai , 12 मार्च . social media के दौर में कलाकार की कई बार ऐसी बातें भी सार्वजनिक हो जाती हैं जो असल में निजी होती हैं और जिनका बाहर आना किसी के लिए भी असहज स्थिति पैदा कर सकता है. पिछले कुछ समय से Actress रश्मिका मंदाना भी ऐसे ही एक विवाद के कारण सुर्खियों में हैं. दरअसल social media पर एक ऑडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रही है जिसमें कथित तौर पर उनकी मां की आवाज सुनाई देने का दावा किया जा रहा है.

बताया जा रहा है कि इस बातचीत में उनके पूर्व मंगेतर रक्षित शेट्टी को लेकर कुछ आरोप लगाए गए हैं. इस ऑडियो के सामने आने के बाद इंटरनेट पर चर्चा शुरू हो गईं, जिसके बाद अब रश्मिका ने इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए प्रतिक्रिया दी है.

रश्मिका ने social media प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए एक लंबा नोट साझा किया और इस पूरे मामले को बेहद गंभीर बताया. उन्होंने कहा, ”social media पर जो ऑडियो क्लिप वायरल हो रही है, वह दरअसल एक निजी बातचीत का हिस्सा है, और यह लगभग आठ साल पुरानी है. इसे उस समय बिना जानकारी के रिकॉर्ड किया गया होगा. यह मेरी निजी जिंदगी में दखल जैसा है. किसी की निजी बातचीत को इस तरह रिकॉर्ड करना पूरी तरह गलत है.”

Actress ने अपने नोट में लिखा, ”पिछले आठ सालों में मैंने कई तरह की गलत जानकारियों और अफवाहों का सामना किया है. social media और कुछ मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर मेरे बारे में कई बार ऐसी बातें कही गईं, जिनका सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं था. इन अफवाहों और गलत खबरों के कारण मुझे काफी मानसिक तनाव झेलना पड़ा. इसके बावजूद, मैंने लंबे समय तक धैर्य बनाए रखा और किसी भी विवाद पर प्रतिक्रिया देने से बचती रहीं.”

रश्मिका ने कहा, ”वायरल हो रही इस बातचीत को जिस तरह से पेश किया जा रहा है, वह पूरी तरह गलत है. उनकी बातों को अलग तरीके से पेश किया जा रहा है. इससे ऐसी कहानी बनाई जा रही है जो सच नहीं है. कुछ लोग केवल social media पर ज्यादा व्यूज पाने के लिए इस तरह की चीजों को बढ़ावा देते हैं. इससे न केवल छवि प्रभावित होती है बल्कि परिवार को भी अनावश्यक परेशानी झेलनी पड़ती है.”

Actress ने बताया, ”पिछले 24 घंटों में जो कुछ हुआ, उसने मुझे मजबूर कर दिया कि मैं इस मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखूं. यह विवाद मुझे, मेरे परिवार और करीबियों को भी प्रभावित कर रहा है, जो इस मामले से सीधे तौर पर जुड़े भी नहीं हैं.”

रश्मिका ने social media पर यह ऑडियो क्लिप शेयर करने वालों से स्पष्ट रूप से अपील की है कि वे इसे तुरंत हटाएं. उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म्स, इन्फ्लुएंसर्स और उन सभी लोगों से भी अनुरोध किया है जो इस कंटेंट को आगे बढ़ा रहे हैं कि वे इसे फैलाना बंद करें.

अपने नोट के आखिर में रश्मिका ने उन सभी लोगों का धन्यवाद भी किया जिन्होंने पिछले दिनों उनका साथ दिया और उन्हें समर्थन दिया. उन्होंने कहा, ”मैं अपने प्रशंसकों के प्यार और समझदारी के लिए बेहद आभारी हूं. कुछ अनजान लोग यह तय नहीं कर सकते कि मैं अपनी जिंदगी कैसे जिऊंगी. हर व्यक्ति को अपनी जिंदगी के फैसले खुद लेने का अधिकार है.”

पीके/डीएससी

Leave a Comment