2027 में सपा और 2029 में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होगा: केशव प्रसाद मौर्य

Lucknow, 20 अप्रैल . संसद में महिला आरक्षण बिल गिरने पर उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस, Samajwadi Party, टीएमसी और डीएमके पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि इन पार्टियों ने देश की आधी आबादी यानी महिलाओं के साथ अत्याचार किया है.

Lucknow में से बातचीत के दौरान उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश की आजादी के 75 साल बाद Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐतिहासिक कदम उठाया गया. लेकिन इंडिया गठबंधन ने महिलाओं को उनके हक से वंचित रखा.

केशव प्रसाद मौर्य ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग महिलाओं का विरोध करेंगे, उनका Political भविष्य अंधकारमय है. उनका Political अस्तित्व चौपट हो चुका है. Samajwadi Party को इसकी सजा 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिलेगी जबकि कांग्रेस का सूपड़ा 2029 के Lok Sabha चुनाव में साफ हो जाएगा.

उन्होंने कहा कि जन आक्रोश मार्च तो अभी सिर्फ शुरुआत है. यह बहुत लंबी लड़ाई है. हम इस लड़ाई को हर बूथ तक और हर माता-बहन तक ले जाएंगे. Samajwadi Party और कांग्रेस के काले कारनामों को जन-जन तक पहुंचाएंगे.

मौर्य ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव राहुल गांधी के चाल-जाल में फंस गए हैं. अखिलेश यादव कभी उत्तर प्रदेश के Chief Minister नहीं बन पाएंगे, ठीक वैसे ही जैसे राहुल गांधी कभी Prime Minister नहीं बन पाए. देश की आधी आबादी के साथ टकराने वाला अपना Political अस्तित्व गंवा देगा. 2027 में अखिलेश यादव का हिसाब होगा.

उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन महिला विरोधी है और यह संदेश हम हर व्यक्ति तक पहुंचाएंगे. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के चुनाव में टीएमसी को सबक सिखाया जाएगा. उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव को और तमिलनाडु में डीएमके को महिलाएं सबक सिखाएंगी.

बताते चलें कि यूपी भाजपा की ओर से जन आक्रोश रैली निकाली जाएगी जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे. इस रैली में काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल होंगी.

वहीं, यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर विपक्ष ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उनके लिए महिला सशक्तीकरण सिर्फ दिखावा है, जबकि हमारे लिए यह एक मिशन है. भाजपा Government नारी के नेतृत्व में विकास के लिए प्रतिबद्ध है, वहीं विपक्ष आज भी पितृसत्तात्मक और संकीर्ण मानसिकता से बाहर नहीं निकल पाया है. हम अपनी मातृशक्ति के सम्मान और उनके हक के लिए संकल्पित हैं.

डीकेएम/पीएम

Leave a Comment