अंडर-18 नेशनल कोचिंग कैंप के लिए हॉकी इंडिया ने पुरुष और महिला खिलाड़ियों के नाम का किया ऐलान

New Delhi, 20 अप्रैल . हॉकी इंडिया ने Monday से स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) के Bhopal सेंटर में शुरू होने वाले अंडर-18 नेशनल कोचिंग कैंप के लिए 84 खिलाड़ियों (42 पुरुष और 42 महिला) की लिस्ट की घोषणा की है.

खिलाड़ियों का चयन हाल ही में खत्म हुई 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप के आधार पर किया गया है. उच्च प्रदर्शन मानक पक्का करने के लिए शुरुआती 42 खिलाड़ियों वाले ग्रुप को एक हफ्ते के मूल्यांकन के बाद 24 प्लेयर्स तक कम कर दिया जाएगा और वे एक कड़ी ट्रेनिंग ब्लॉक का हिस्सा होंगे जो मेन्स और विमेंस अंडर-18 एशिया कप काकामिगाहारा 2026 की फाइनल तैयारियों का हिस्सा होगी. एशिया कप का आयोजन 29 मई से 6 जून तक जापान में होगा.

इस कैंप की सबसे खास बात साई Bhopal में होने वाली एक्सपोजर सीरीज होगी. इस सीरीज में भारतीय मेन्स और विमेंस अंडर-18 टीमें 11 से 21 मई तक ऑस्ट्रेलिया की अंडर-18 टीमों के खिलाफ प्रैक्टिस मैच खेलेंगी. इन मुकाबलों का मकसद खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव देना है, ताकि वे बड़े टूर्नामेंट के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकें.

ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ खेलने से खिलाड़ियों को अपनी ताकत और कमजोरियों का पता चलेगा. यह कैंप सिर्फ ट्रेनिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे फाइनल चयन के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इसी कैंप के प्रदर्शन के आधार पर उन खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, जो अंडर-18 एशिया कप में India का प्रतिनिधित्व करेंगे.

रानी रामपाल विमेंस कैंप को हेड करेंगी, जबकि सरदार सिंह और रजनीश मिश्रा मेंस कैंप के इंचार्ज होंगे. कैंप पर कमेंट करते हुए मेंस टीम के कोच सरदार सिंह ने कहा, “यह कैंप हॉकी इंडिया की अगली पीढ़ी के टैलेंट को तैयार करने की एक शानदार पहल है. हमारा मुख्य फोकस उनकी बुनियादी बातों को मजबूत करने के साथ-साथ उन्हें मॉडर्न हॉकी की तकनीकी मांगों से परिचित कराना होगा. मुझे इस ग्रुप में बहुत काबिलियत दिखती है. हम इनमें से कई खिलाड़ियों को अगले 10 से 15 सालों तक सीनियर लेवल पर India का प्रतिनिधित्व करते हुए देख सकते हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आने वाली सीरीज इन युवा खिलाड़ियों को इंटरनेशनल प्रेशर का अहम अनुभव कराएगी.”

विमेंस टीम की कोच रानी रामपाल ने कहा, “Bhopal में हमारा फोकस व्यक्तिगत कौशल और टीम स्ट्रक्चर को बेहतर बनाने पर होगा. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक्सपोजर मैच खिलाड़ियों के लिए एक वर्ल्ड-क्लास टीम के खिलाफ खुद को परखने का एक शानदार मौका है. यह उन्हें एशिया कप और उसके बाद की मांगों के लिए तैयार करने का सबसे अच्छा तरीका है.”

42 सदस्यों वाली मेंस की टीम में उत्तर प्रदेश (7) से एक मजबूत टीम है, उसके बाद Madhya Pradesh (6) और पंजाब (4) हैं. इसके अलावा, Odisha, Jharkhand और दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव (डीडीडी) से 3-3 खिलाड़ी हैं, जबकि बिहार, Haryana, चंडीगढ़ और तमिलनाडु से 2-2 खिलाड़ी कैंप में शामिल किए गए हैं. वहीं, Maharashtra, जम्मू और कश्मीर, Himachal Pradesh, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और Rajasthan से 1-1 खिलाड़ी कैंप में शामिल हैं.

42 सदस्यों वाली विमेंस टीम को Jharkhand से 8 खिलाड़ी लीड कर रही हैं, जबकि Madhya Pradesh, पंजाब और Odisha से 5-5 खिलाड़ी शामिल हैं. उत्तर प्रदेश से 4 खिलाड़ी हैं, जबकि Haryana, बिहार और मिजोरम से 3-3 खिलाड़ी शामिल हैं. मणिपुर से 2 खिलाड़ी हैं, उसके बाद Maharashtra, तेलंगाना, जम्मू और कश्मीर और तमिलनाडु से 1-1 खिलाड़ी शामिल हैं.

सब जूनियर मेंस खिलाड़ियों की लिस्ट (नेशनल कोचिंग कैंप):

गोलकीपर: आयुष रजक (Madhya Pradesh), बीरेंद्र कुमार (डीडीडी), विशाल बड़ा (Odisha), सावन कुमार (बिहार)

डिफेंडर: अंश बहुता (Madhya Pradesh), नीतीश यादव (उत्तर प्रदेश), आशीष तानी पूर्ति (Jharkhand), अभय शाह (बिहार), दीपक प्रकाश टोप्पो (Odisha)

मिडफील्डर: अवि मानिकपुरी (Madhya Pradesh), रोमित पाल (उत्तर प्रदेश), राहुल यादव (उत्तर प्रदेश), करण धनुक (उत्तर प्रदेश), परवेश कुमार यादव (डीडीडी), साहिल दुहान (चंडीगढ़), अरहदीप सिंह (पंजाब), वरिंदर सिंह (पंजाब), गुरसिमरन प्रीत सिंह (पंजाब), प्रेमचंद सोय (Jharkhand), पुनीत (Haryana), जतिन (Haryana), अरमान सोरेंग (Odisha), वरुणप्रीत सिंह (जम्मू और कश्मीर), आमोद संतोष (Maharashtra), मनीष सिंह कुंवर (तमिलनाडु), एम कविशक्तिबोस (तमिलनाडु), दक्ष (Himachal Pradesh)

फॉरवर्ड: सिद्धार्थ बेन (Madhya Pradesh), करण गौतम (Madhya Pradesh), गाज़ी खान (Madhya Pradesh), प्रहलाद राजभर (उत्तर प्रदेश), केतन कुशवाहा (उत्तर प्रदेश), अजय यादव (डीडीडी), अर्जनदीप सिंह (चंडीगढ़), आकाश दीप (पंजाब), जयसन कंडुलना (Jharkhand), हर्ष कुमार गौतम (तेलंगाना), शशांक कुमार (अरुणाचल प्रदेश), आदर्श गोविंद (कर्नाटक), ओम कुमार यादव (छत्तीसगढ़), चिराग सैनी (Rajasthan ), शाहरुख अली (उत्तर प्रदेश).

सब जूनियर महिला खिलाड़ियों की लिस्ट (नेशनल कोचिंग कैंप):

गोलकीपर: खिली कुमारी (Jharkhand), महक परिहार (Madhya Pradesh), हैरी (पंजाब)

डिफेंडर: राधिका (Haryana), प्रीति बिलुंग (Jharkhand), सुगन सांगा (Jharkhand), नीलम टोपनो (Jharkhand), किरण एक्का (Odisha), सोनम यादव (बिहार), शालिनी सिंह (Madhya Pradesh), सुलोचनी (पंजाब), रश्मीन कौर (पंजाब), अन्वी रावत (Maharashtra), अंकिता लाकड़ा (Jharkhand), शिवानी कुमारी (बिहार), रूपम कुमारी (बिहार)

मिडफील्डर: दिव्या यादव (उत्तर प्रदेश), स्नेहा दावड़े (Madhya Pradesh), टोंगब्रम लंचेनबी देवी (मणिपुर), पुष्पा मांझी (Jharkhand), नैन्सी सरोहा (Haryana), रुबीना बक्सला (Odisha), कलिगोटा

फॉरवर्ड: संदीपा कुमारी (Jharkhand), नम्मी गीताश्री (Madhya Pradesh), नौशीन नाज (Madhya Pradesh), दीया (Haryana), वैशाली सेन (उत्तर प्रदेश), श्रुति कुमारी (Jharkhand), हर्षिता (पंजाब), प्रिंसेस प्रिया एक्का (Odisha), प्रियंका मिंज (Odisha), स्वीटी कुजूर (Odisha), के वनलालपेकी (मिजोरम), लालडिनपुई (मिजोरम), सी मालसावमजेली (मिजोरम), अरीका कुमारी (उत्तर प्रदेश), जोनिशा डेफनी एमजे (तमिलनाडु).

एसएम/एएस

Leave a Comment