नोएडा: फर्जी रजिस्ट्री के जरिए करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 महिला समेत 3 गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा, 24 अप्रैल . गौतमबुद्धनगर जिले में थाना जारचा Police ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए फर्जी रजिस्ट्री के जरिए करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है.

Police ने इस मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से लोगों को धोखा देकर अवैध रूप से धन अर्जित कर रहे थे. गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और एक स्कार्पियो कार भी बरामद की गई है. Police के अनुसार, 24 अप्रैल को मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना जारचा Police ने समाना नहर के पास से तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया.

पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रदीप राणा, खुशबू देवी और ज्योत्सना के रूप में हुई है. प्रदीप राणा गाजियाबाद के लालकुआं स्थित सहारा होम्स का निवासी है, जबकि खुशबू देवी और ज्योत्सना मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले की रहने वाली हैं. ज्योत्सना वर्तमान में गाजियाबाद के प्रताप विहार क्षेत्र में रह रही थी.

Police जांच में सामने आया है कि यह गिरोह फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से जमीन की रजिस्ट्री कराकर लोगों को ठगता था. आरोपियों ने अब तक करीब 3 करोड़ 3 लाख रुपये की ठगी की है. यह गिरोह सुनियोजित तरीके से काम करता था और भोले-भाले लोगों को सस्ती जमीन दिलाने का झांसा देकर उन्हें अपने जाल में फंसाता था. गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना जारचा में कुल पांच मुकदमे दर्ज किए गए हैं.

इन मामलों में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है. Police ने आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन, चार एटीएम कार्ड और एक स्कार्पियो कार बरामद की है, जिन्हें गिरोह द्वारा अपराध में इस्तेमाल किया जा रहा था.

Police अधिकारियों का कहना है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की भी तलाश की जा रही है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा. साथ ही, Police ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की जमीन खरीद-फरोख्त से पहले दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच करें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत Police को दें.

पीकेटी/डीएससी

Leave a Comment