
New Delhi, 20 अप्रैल . 1995 बैच के आईएफएस अधिकारी रवि शंकर को ग्रीस में India का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है. फिलहाल वह यूक्रेन में India के राजदूत के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी साझा की और बताया कि वह जल्दी ही अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे.
यूक्रेन में भारतीय राजदूत रविशंकर ग्रीस में रुद्रेंद्र टंडन की जगह लेंगे. रविशंकर जून 2023 से ग्रीस में राजदूत के रूप में काम कर रहे हैं. रविशंकर ने पहले भी कई अहम पदों पर जिम्मेदारी निभाई है. अगस्त 2024 में उन्हें यूक्रेन में India का राजदूत नियुक्त किया गया था.
उन्होंने युगांडा में 2017–2020 तक India के हाई कमिश्नर के तौर पर काम किया है. युगांडा में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्हें एक साथ बुरुंडी में राजदूत और रवांडा में हाई कमिश्नर के तौर पर भी नियुक्त किया गया था.
2013 से लेकर 2016 तक उन्होंने इटली में भारतीय दूतावास में सेवा दी. उन्होंने 2009-2012 तक हनोई, वियतनाम में, 2000 से लेकर 2004 तक ट्यूनिस, ट्यूनीशिया में और 1997 से लेकर 2000 तक पेरिस, फ्रांस में भारतीय मिशनों में काम किया है.
इसके अलावा, 2022 से 2024 तक विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव (दक्षिण) के तौर पर दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के लिए जिम्मेदार डिवीजन के प्रमुख रहे. प्रेसिडेंट के सेक्रेटेरिएट में 2020 से 2022 तक India के President के संयुक्त सचिव-कम-सोशल सेक्रेटरी के तौर पर काम किया.
2020 में बहुपक्षीय आर्थिक संबंध के मामले में कुछ समय के लिए एनईआर डिवीजन को हेड किया. 2006 से लेकर 2009 तक विदेश राज्य मंत्री के चीफ स्टाफ ऑफिसर रहे.
India और ग्रीस के बीच औपचारिक राजनयिक संबंध मई 1950 में स्थापित हुए थे. ग्रीस ने कश्मीर मुद्दे पर India के रुख और यूएएससी में India की स्थायी सदस्यता का हमेशा समर्थन किया है. वहीं, India ने साइप्रस मुद्दे पर ग्रीस के पक्ष का समर्थन किया है.
India के Prime Minister Narendra Modi ने अगस्त 2023 में ग्रीस की यात्रा की थी. इस दौरान दोनों देशों ने अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी में बदला. इसके बाद फरवरी 2026 में ग्रीस के Prime Minister किरियाकोस मित्सोटाकिस ने India का दौरा किया.
India के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और ग्रीस के रक्षा मंत्री निकोलाओस डेंडियास ने हाल ही में 9 फरवरी, 2026 को रक्षा औद्योगिक सहयोग के लिए एक संयुक्त आशय घोषणापत्र (जेडीआई) पर हस्ताक्षर किए.
–
केके/एएस