रणवीर सिंह बने विजय गांगुली की कोरियोग्राफी के फैन, फिल्म ‘धुरंधर’ की टीम को दी खास बधाई

Mumbai , 20 अप्रैल . किसी भी फिल्म की सफलता के पीछे पूरी टीम की कड़ी मेहनत होती है. ऐसा ही कुछ साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता के साथ है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था, लेकिन इसके गानों ने दर्शकों का दिल जीतने के साथ-साथ social media पर भी ट्रेंड सेट किया था.

फिल्म के दो गाने ‘एफए9एलए’ और ‘शरारत’ के हुक स्टेप्स ने social media पर तहलका मचा दिया था. हर कोई इनके साथ रील्स और वीडियो बना रहा था. आम यूजर्स के साथ-साथ बड़ी-बड़ी हस्तियां भी इन स्टेप्स को कॉपी कर रही थीं. हालांकि, इन स्टेप्स के पीछे दिवंगत फिल्म निर्देशक अनिल गांगुली के बेटे और टेलीविजन इंडस्ट्री की मशहूर Actress रुपाली गांगुली के भाई कोरियोग्राफर विजय गांगुली का हाथ रहा है.

Monday को Actor रणवीर सिंह ने विजय गांगुली की खूब तारीफ की. उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए फिल्म की पूरी टीम को भी सराहा. रणवीर ने स्टोरीज सेक्शन पर विजय और निर्देशक आदित्य धर की तस्वीर पोस्ट की. इसमें आदित्य और विजय दोनों हंसते-मजाक करते नजर आ रहे हैं.

रणवीर ने लिखा, “धन्यवाद विजय. आपने गानों में जो गर्मजोशी, ऊर्जा और मेहनत दिखाई, उसके लिए शुक्रिया. ‘एफए9एलए’ और ‘शरारत’ के हुक स्टेप अब लोगों के बीच बहुत पॉपुलर हो गए हैं. आपको और आपकी पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई.”

बता दें कि सॉन्ग ‘एफए9एलए’ में अक्षय खन्ना मजेदार अंदाज में झूमते हुए पार्टी का मजा लेते नजर आए थे. Actor का डांस स्टेप social media पर काफी ट्रेंड हुआ था और अभी भी चर्चा में है.

दिलचस्प बात ये है कि इस गाने को किसी भारतीय ने नहीं बनाया, बल्कि बहरीन के रहने वाले रैपर ‘फ्लिपराची’ ने बनाया है.

वहीं, ‘शरारत’ गाने को जैस्मीन सैंडलस और मधुबंती बागची ने अपनी शानदार आवाज में गाया, जिस पर क्रिस्टल डिसूजा और आयशा खान ने परफॉर्म किया.

‘शरारत’ गाना ने रिलीज होते ही social media पर काफी ट्रेंड किया था. इसका डांस स्टेप्स, एनर्जी और विजय गांगुली की क्रिएटिव कोरियोग्राफी को दर्शकों ने खूब पसंद किया. गाना इतना पॉपुलर हुआ था कि सात समंदर पार भी इसकी खूब प्रसंशा हुई थी और Actress प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने भी सराहा था.

एनएस/एबीएम

Leave a Comment