उप राष्ट्रपति का ऐतिहासिक श्रीलंका दौरा: ओसीआई से लेकर छात्रवृत्ति तक, जानें किन अहम मुद्दों पर हुआ समझौता

कोलंबो, New Delhi, 20 अप्रैल . India के उपPresident सीपी राधाकृष्णन दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा संपन्न कर Monday को स्वदेश रवाना हुए. उपPresident की यात्रा के दौरान India और श्रीलंका के बीच कई मुद्दों पर सहमति बनी.

इसमें सबसे अहम इंडियन ओरिजिन तमिलों (आईओटी) के लिए ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्ड प्रक्रिया को सरल बनाने पर सहमति बनी, ताकि वे India आसानी से आ-जा सकें. इसके तहत अब श्रीलंका में ओसीआई कार्ड प्राप्त करने के लिए स्थानीय Government की ओर से जारी दस्तावेजों को भी मान्यता दी जाएगी, जिससे प्रक्रिया आसान होगी.

राधाकृष्णन ने इंडियन हाउसिंग प्रोजेक्ट फेज III के तहत बागान श्रमिकों को घर सौंपे (वर्चुअल मोड में), नॉर्दर्न रेलवे लाइन को फिर से शुरू करने और साइक्लोन दितवाह के बाद तीन नए बेली ब्रिज बनाने में पूर्ण सहयोग की भी घोषणा की.

एक समझौता छात्रवृत्ति को लेकर भी हुआ. जिसमें ‘एस्टेट वर्कर स्कॉलरशिप’ पर सहमति प्रमुख थी. मुल्लैतिवु और पूर्वी प्रांत में स्वास्थ्य केंद्र, किसान क्लस्टर, आयुर्वेद प्रोजेक्ट और श्रीलंका का इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस भी इसका हिस्सा रहा.

दिल्ली रवाना होने से पहले उपPresident ने श्रीलंका के सीता एलिया में सीता अम्मन मंदिर में प्रार्थना की और कहा कि धार्मिक जगह के पुनर्निर्माण में India Government की पहल दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करेगी.

उप President हनुमान कोविल भी पहुंचे. यहां रामभक्त हनुमान के पद्चिन्ह हैं, जो तब बने थे जब वो सीता मईया से मिलने अशोक वाटिका गए थे.

इस धार्मिक दौरे को लेकर उपPresident के कार्यालय ने लिखा, “उपPresident सीपी राधाकृष्णन ने श्रीलंका के सीता एलिया में सीता अम्मन मंदिर का दौरा किया. पवित्र रामायण से जुड़ा यह पवित्र मंदिर India और श्रीलंका के बीच गहरे सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंधों की याद दिलाता है. उपPresident हनुमान कोविल भी पहुंचे, और अशोक वाटिका में हनुमान जी के पवित्र कदमों की पूजा भी की.”

उन्होंने आगे कहा, “पिछले साल श्रीलंका दौरे के दौरान Prime Minister Narendra Modi की इस घोषणा को याद करते हुए कि सीता अम्मन मंदिर को India Government की मदद से रेनोवेट किया जाएगा, उन्होंने कहा कि इस पहल से दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक रिश्ते और मजबूत होंगे.”

राधाकृष्णन ने श्रीलंका के नुवारा एलिया के रागाला में लिडल्सडेल एस्टेट में इंडियन हाउसिंग प्रोजेक्ट (फेज III) के तहत India Government की मदद से बने घरों का भी दौरा किया और इसके लाभार्थियों से भी बातचीत की.

इसमें आगे लिखा, “उपPresident ने भारतीय मूल के तमिल समुदाय से मिलकर खुशी जताई और कहा कि India Government और देश की जनता श्रीलंका में तमिल समुदाय की हरसंभव मदद को तत्पर है. उन्होंने बताया कि India Government ने अब तक श्रीलंका के उत्तरी और पूर्वी प्रांतों में रहने वाले तमिल परिवारों और बागानों में काम करने वाले परिवारों (भारतीय मूल के तमिल ) को 50,000 घर दिए हैं. उन्होंने कहा कि इंडियन हाउसिंग प्रोजेक्ट के चौथे फेज के तहत 10,000 और घर दिए जाएंगे.”

पोस्ट में आगे बताया गया है कि नुवारा एलिया में भारतीय मूल के तमिलों से बातचीत करते हुए, उपPresident ने साइक्लोन दितवाह से हुई तबाही पर गहरा दुख जताया. उन्होंने प्राकृतिक आपदा के जवाब में ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ के तहत शुरू किए गए India के राहत और बचाव ऑपरेशन पर भी चर्चा की.

इससे पहले Sunday को, राधाकृष्णन ने कोलंबो में प्रेसिडेंशियल सेक्रेटेरिएट में श्रीलंका के President अनुरा कुमारा दिसानायके से मुलाकात की, जहां दोनों ने द्विपक्षीय सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने पर गंभीर मंत्रणा की.

उपPresident ने Sunday को श्रीलंकाई Prime Minister हरिनी अमरसूर्या से भी मुलाकात कर दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करने पर जोर दिया.

उन्होंने राजधानी कोलंबो में नेता प्रतिपक्ष सजित प्रेमदासा से भी मुलाकात की. यहां भी द्विपक्षीय रिश्तों को और मजबूत करने पर बल दिया गया.

प्रेमदासा ने कहा कि चर्चा ट्रेड संबंधों को बढ़ाने, आर्थिक सहयोग को गहरा करने और दोनों देशों को फायदा पहुंचाने के लिए प्रैक्टिकल मौके तलाशने पर फोकस रही.

मुलाकात और साइट विजिट की यह श्रृंखला India की श्रीलंका के साथ बढ़ते रणनीतिक संबंधों की मुनादी करती है जिसमें घर दिलाने से लेकर लंबे समय से चले आ रहे सांस्कृतिक रिश्तों को नया आयाम देने की प्रतिबद्धता शामिल है.

केआर/

Leave a Comment