राजस्थान: झालावाड़ पुलिस ने 50 लाख की स्मैक-चरस के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार

jaipur, 9 जुलाई . Rajasthan की झालावाड़ Police ने मादक पदार्थों की अवैध तस्करी और नशे के कारोबार पर करारा प्रहार करते हुए 50 लाख रुपए की स्मैक और चरस बरामद की है. इसी के साथ झालावाड़ कोतवाली Police ने मादक पदार्थ स्मैक एवं चरस की तस्करी करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार कर 50 लाख रुपए की अंतर्राष्ट्रीयय बाजार मूल्य की अवैध मादक पदार्थ स्मैक एवं चरस जब्त की है.

मामले को लेकर Police अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि थानाधिकारी कोतवाली मुकेश मीणा के नेतृत्व में गठित विशेष Police टीम द्वारा नाकाबंदी एनएच 52 देवरीघटा झालावाड से मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी करते हुए तीन तस्करोंको गिरफ्तार किया गया है.

गिरफ्तार दो आरोपियों की पहचान नरेश गुर्जर और मोर सिंह गुर्जर के रूप में हुई है. Police ने इनको 250 ग्राम के करीब अवैध मादक पदार्थ स्मैक सहित गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है. अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में जप्तशुदा मादक पदार्थ स्मैक की कीमत लगभग 50 लाख रुपए है.

वहीं, Police की ओर से की गई दूसरी कार्रवाई में तांबे की खान ईदगाह रोड पर मादक पदार्थ तस्कर शाहरूख को 86 ग्राम के करीब चरस सहित गिरफ्तार करने में Police ने सफलता प्राप्त की है. उक्त तस्करों के विरूद्ध Police ने एनडीपीएस की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर अभियुक्तों से अवैध मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क के बारे में अनुसंधान किया जा रहा है.

बता दें कि मादक पदार्थों की अवैध तस्करी और ड्रग्स कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई का एक इसी प्रकार का दूसरा मामला Tuesday को पंजाब से सामने आया, जहां Police ने ड्रग्स तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अमृतसर में एक ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया.

इस मामले में अमृतसर की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 25 किलो हेरोइन बरामद की है. Police के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी सीमा पार बैठे एक तस्कर के निर्देश पर काम कर रहे थे. आरोपी अलग-अलग जगहों से हेरोइन की खेप इकट्ठा करते थे और उसे पंजाब के विभिन्न हिस्सों में सप्लाई करने की योजना बना रहे थे.

–

डीके/पीएम

Leave a Comment