गौतम अदाणी ने माइक ब्लूमबर्ग से की मुलाकात, एनर्जी ट्रांजिशन और एआई पर हुई अहम चर्चा

New Delhi, 13 अक्टूबर . अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने Tuesday को कहा कि उनकी ब्लूमबर्ग के सह-संस्थापक माइक ब्लूमबर्ग के साथ सार्थक और विस्तृत चर्चा हुई. इस दौरान वैश्विक ऊर्जा परिवर्तन को तेज करने, मजबूत शहरी अवसंरचना के निर्माण, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के भविष्य और सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया.

social media प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए एक पोस्ट में गौतम अदाणी ने माइक ब्लूमबर्ग से मुलाकात पर प्रसन्नता जताई और कहा कि जलवायु परिवर्तन से निपटने के प्रति उनका विजन और प्रतिबद्धता उन्हें प्रेरित करती है.

अरबपति उद्योगपति ने अपने पोस्ट में कहा, “New Delhi में आयोजित ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में माइक ब्लूमबर्ग से मिलकर खुशी हुई. वैश्विक ऊर्जा परिवर्तन को तेज करने, मजबूत शहरी अवसंरचना, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के भविष्य और सतत विकास पर बेहद सार्थक चर्चा हुई. जलवायु कार्रवाई के प्रति माइक का दृष्टिकोण और समर्पण लगातार प्रेरित करता है.”

वहीं, ब्लूमबर्ग ने ग्लोबल इकोनॉमी में India की बढ़ती भूमिका और इनोवेशन व आर्थिक अवसरों में इसके योगदान पर जोर दिया.

एक अलग पोस्ट में उन्होंने कहा कि उन्हें देश की भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा करने के लिए India के कुछ बिजनेस और परोपकारी लीडर्स से बातचीत करने का मौका मिला.

ब्लूमबर्ग ने कहा, “दशकों से India में दूरदर्शी लोग ग्लोबल इनोवेशन और आर्थिक अवसरों के दायरे को बढ़ा रहे हैं. देश के कुछ सबसे महत्वाकांक्षी बिजनेस और परोपकारी लीडर्स के साथ बैठकर भविष्य के बारे में बात करना बहुत अच्छा रहा, क्योंकि India एक ग्लोबल लीडर के तौर पर उभर रहा है.”

उन्होंने यह भी कहा कि बड़े ग्लोबल बदलावों के दौर में India दुनिया के प्रमुख ग्रोथ इंजन में से एक के तौर पर उभर रहा है. उन्होंने कहा, “दशकों से, India में दूरदर्शी लोग ग्लोबल इनोवेशन और आर्थिक अवसरों के दायरे को बढ़ा रहे हैं. देश के कुछ सबसे महत्वाकांक्षी बिजनेस और परोपकारी लीडर्स के साथ बैठकर भविष्य के बारे में बात करना बहुत अच्छा रहा, क्योंकि India एक ग्लोबल लीडर के तौर पर उभर रहा है.”

ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम ने दुनियाभर के बिजनेस और Governmentी लीडर्स को एक साथ लाया, ताकि वे संबंध बना सकें. ग्लोबल चुनौतियों का समाधान कर सकें और उभरते अवसरों को तलाश सकें.

–

एससीएच/वीसी

Leave a Comment