मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में जुटे हजारों लोग: प्रधानमंत्री ने कहा, ‘ये शो हाउसफुल और ब्लॉकबस्टर है’

मेलबर्न, 9 जुलाई . Prime Minister Narendra Modi को देखने और सुनने के लिए मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में हजारों की संख्या में भारतीय समुदाय के लोग जुटे. Prime Minister अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज के साथ यहां पहुंचे. पीएम मोदी ने वहां मौजूद प्रवासी भारतीयों से उनके सम्मान में फ्लैश लाइट जलाने को कहा, जिसके प्रत्युत्तर में पूरा स्टेडियम जगमगा गया.
हजारों की संख्या में लोगों की मौजूदगी से गदगद पीएम मोदी ने कहा, “ये शो हाउसफुल और ब्लॉकबस्टर है.”
पीएम ने अपने संबोधन में आगे कहा, “मैं अपनी बात उस जमीन के पारंपरिक मालिकों को नमन करते हुए शुरू करना चाहता हूं जहां हम मिल रहे हैं और मैं उनके बड़े-बुज़ुर्ग, चाहे वे अतीत के हों, वर्तमान के हों या भविष्य के, उनके प्रति सम्मान व्यक्त करता हूं.”
Prime Minister ने आगे कहा, ” ये मेलबर्न शहर एक दिन में ही चार सीजन के दर्शन करा देता है, लेकिन भारतीय समुदाय ने अपने कल्चरल कलर से इसे और वाइब्रेंट बना दिया है. यहां मेलबर्न में और आस पास काफी ऐसे स्थान हैं, मार्केट हैं जो भारतीयता के रंग से भरे हैं. कोई इसे लिटिल इंडिया कहता है, कोई मिनी इंडिया कहता है… नाम कोई भी हो लेकिन रंग भारतीयता से भरे हुए हैं.”
Prime Minister मोदी ने अपने 2014 के ऑस्ट्रेलिया दौरे को याद करते हुए कहा कि उस समय करीब 28 वर्षों के बाद किसी भारतीय Prime Minister ने ऑस्ट्रेलिया की यात्रा की थी. उन्होंने कहा, “उस दौरान मैंने कहा था कि अगली बार India के Prime Minister के आने के लिए लोगों को 28 साल इंतजार नहीं करना पड़ेगा.”
उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में यह उनकी ऑस्ट्रेलिया की तीसरी यात्रा है और यह एक तरह से ‘हैट्रिक’ है. Prime Minister ने कहा कि यह बदलाव दर्शाता है कि India और ऑस्ट्रेलिया के बीच संबंध कितनी तेजी से मजबूत हुए हैं.
इससे पहले विक्टोरिया की प्रीमियर जेसिंटा ने पीएम मोदी का स्वागत किया. उन्होंने कहा, “विक्टोरिया भारतीयों का सम्मान करता है, आपके मूल्यों का आदर करता है; हमारे लिए India ट्रेड का नहीं बल्कि ट्रस्ट का सबब है.” उन्होंने इस मंच से India के लोगों को विक्टोरिया आने का न्योता दिया.
इससे पहले मार्वल स्टेडियम में भारतीय समुदाय अपने पीएम की झलक देखने को बेताब दिखा. Prime Minister Narendra Modi के सम्मान में आयोजित सामुदायिक कार्यक्रम में India का राष्ट्रगान गूंजा. इस विशेष अवसर पर ऑस्ट्रेलिया के Prime Minister एंथनी अल्बनीज भी मौजूद रहे. कार्यक्रम ने India और ऑस्ट्रेलिया के बीच मजबूत होते संबंधों, सांस्कृतिक जुड़ाव और दोनों देशों के लोगों के बीच बढ़ती साझेदारी की झलक पेश की.
–
केआर/


