किसानों को धान का उचित मूल्य दिलाना सरकार की प्राथमिकता, बिहार में 35 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य: प्रेम कुमार

गयाजी, 16 नवंबर . बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि किसानों को उनकी मेहनत और उपज का उचित मूल्य दिलाना राज्य Government की प्राथमिकता है. Government धान अधिप्राप्ति की पारदर्शी और सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में परेशानी न हो और उन्हें बिचौलियों पर निर्भर नहीं रहना पड़े.
डॉ. प्रेम कुमार ने गयाजी जिले के पैक्स गोदाम बारा (गंगापुर) में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत धान अधिप्राप्ति कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस दौरान उन्होंने किसानों से निर्धारित प्रक्रिया के तहत धान की बिक्री करने की अपील की. उन्होंने बताया कि खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के लिए बिहार में कुल 35 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इसके तहत उत्तर बिहार में एक नवंबर से 31 मार्च 2027 तक और दक्षिण बिहार में 15 नवंबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक धान की खरीद की जाएगी.
उन्होंने बताया कि India Government द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के अनुसार सामान्य धान की खरीद 2,441 रुपए प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए धान की खरीद 2,461 रुपए प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी. किसानों को धान बेचने के लिए ऑनलाइन निबंधन कराना होगा. इसके बाद वे पैक्स और व्यापार मंडलों के माध्यम से अपनी उपज बेच सकेंगे.
डॉ. प्रेम कुमार ने बताया कि गयाजी जिले में कुल 363 समितियां निबंधित हैं. इनमें 320 पैक्स, 24 व्यापार मंडल और 19 नगर पैक्स शामिल हैं. इनमें से 50 समितियां विभिन्न कारणों से अकार्यरत हैं, जबकि 313 समितियां धान अधिप्राप्ति के लिए चयन योग्य हैं. उन्होंने जिला प्रशासन और सहकारिता विभाग को चयन योग्य समितियों के माध्यम से धान खरीद सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
उन्होंने अधिकारियों से खरीद केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने, पारदर्शी तौल व्यवस्था बनाए रखने, किसानों को समय पर भुगतान करने और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने को कहा. कार्यक्रम की अध्यक्षता बारा पैक्स अध्यक्ष ओम प्रकाश निराला ने की. इस मौके पर सहकारिता विभाग के अधिकारी, विभिन्न सहकारी समितियों के अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे.
–
एमएनपी/डीकेपी


