Skip to content
Friday, 16 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
दुर्घटना,राष्ट्रीय

बिहार के वैशाली में हुए नाव हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जताया दुख, खोज अभियान जारी

बिहार के वैशाली में हुए नाव हादसे पर President द्रौपदी मुर्मु ने जताया दुख, खोज अभियान जारी

New Delhi, 14 अक्टूबर . बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में हुए दर्दनाक नाव हादसे पर President द्रौपदी मुर्मु ने गहरा शोक व्यक्त किया है. हादसे के बाद एसडीआरएफ की टीमें छह नावों की मदद से खोज अभियान चला रही है. इस दौरान प्लास्टिक की शीट से अस्थायी रूप से मरम्मत की गई क्षतिग्रस्त नाव मिली है. एसडीआरएफ के सब इंस्पेक्टर जय दीप नारायण सिंह का कहना है कि बचाव अभियान सात घंटे से चल रहा है और अन्य शवों की तलाश जारी है.

President द्रौपदी मुर्मु ने एक्स पोस्ट में कहा, “बिहार के वैशाली जिले में हुई नाव दुर्घटना में बच्चों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है. मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हूं. मैं इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं.”

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन (लल्लन) सिंह ने एक्स पर पोस्ट किया, “बिहार के राघोपुर दियारा में नाव पलटने की हृदयविदारक घटना में कई लोगों, विशेषकर मासूम बच्चों, की असामयिक मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है. इस दुखद हादसे ने मन को व्यथित कर दिया है. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें. इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं.”

बता दें कि Tuesday देर शाम वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र में एक नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 15 से 20 बच्चे एक छोटी नाव पर सवार होकर भोज में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान नाव असंतुलित होकर पलट गई और उसमें सवार बच्चे गंगा नदी में डूब गए.

स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से चलाए गए बचाव अभियान में अब तक 13 बच्चों के शव बरामद किए जा चुके हैं. मृतकों की पहचान मीरा कुमारी, निशु कुमारी, अनिशा कुमारी, सुनीता कुमारी, आर्यन कुमार, मोहन कुमार, अमृता कुमारी, अंकिता कुमारी, पिंकी कुमारी, नमन कुमार, सिकी कुमारी, भोनू कुमारी और सोनम कुमारी के रूप में हुई है. हादसे में पुतुस कुमार सुरक्षित बच गए, जबकि अनुष्का कुमारी समेत तीन घायलों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल सेंटर रेफर किया गया. घटना की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी वर्षा सिंह और एसपी शुभांक मिश्रा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.

हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है. मृत बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है. विभिन्न Political दलों के नेताओं ने भी घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. राज्य Government ने प्रत्येक मृतक के परिवार को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है.

–

ओपी/एएस

Share