राहुल ने विदेश दौरों पर करीब 64 करोड़ रुपए खर्च किए, जबकि उनकी आय इतनी नहीं है: आरपी सिंह

New Delhi, 28 जून . भाजपा प्रवक्ता आरपी सिंह ने राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा चंदे मामले को संभालने के तरीके का बचाव किया. पश्चिम बंगाल में Political विवादों और राहुल गांधी को लेकर विपक्ष की आलोचना की. इसके साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित यूसीसी बिल का समर्थन किया और अखिलेश यादव के उन आरोपों को खारिज करते हुए पलटवार किया कि भाजपा देश से ज्यादा चंदे को प्राथमिकता देती है.

दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ‘लापता’ बताने वाले पोस्टर लगने पर आरपी सिंह ने कहा, “राहुल गांधी 55वें विदेश दौरे पर हैं. वे India में कम और विदेश में ज्यादा समय बिताते हैं. शायद जिन्हें उनसे कुछ चाहिए, उन्होंने ही लापता होने के पोस्टर लगाए हैं. राहुल गांधी को बताना चाहिए कि वे अपनी विदेश यात्राओं के दौरान असल में क्या करते हैं. पब्लिक डोमेन में मौजूद जानकारी के अनुसार, उन्होंने अपनी विदेश यात्राओं पर लगभग 64 करोड़ रुपए खर्च किए हैं, जबकि उनकी घोषित आय इतनी नहीं है.”

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने से बातचीत में कहा, “दोनों लोगों ने जिम्मेदारी ली है और अपना इस्तीफा सौंप दिया है. राम मंदिर चंदा चोरी मामले में अधिकारी, कर्मचारी या कोई और दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.”

आरपी सिंह ने कहा, “अखिलेश यादव और अन्य विपक्षी पार्टियों ने राम मंदिर निर्माण की प्रक्रिया का लगातार विरोध किया. उन्होंने अदालती मामलों में भी इसका विरोध किया और बाद में भी अदालत के फैसले पर सवाल उठाने की कोशिश की. अखिलेश यादव, राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने आज तक राम मंदिर में दर्शन नहीं किया.”

उन्होंने अखिलेश यादव के डोनेशन फर्स्ट बयान पर कहा, “टोटी चोर नेता को राम भक्तों पर सवाल उठाने का कोई अधिकार नहीं है. ये वहीं हैं, जिनके पिता ने रामभक्तों पर गोली चलवाई थी.

टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के समर्थकों के इस आरोप पर कि बागी नेता पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा, “अब यह मामला अदालत के सामने है. अदालत तय करेगी कि कौन असली है और कौन नहीं. जिस तरफ संख्या ज्यादा होती है, उसी पक्ष को असली माना जाता है. जिनके पास संख्या नहीं है, उन्हें अब अपनी स्थिति पर फिर से विचार करना होगा. हालांकि, सच तो यह है कि जो गुट उनसे अलग हुआ है, उसके पास अभी ज्यादा संख्या बल है.”

पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित यूसीसी बिल पर आरपी सिंह ने कहा, “पश्चिम बंगाल Government ने स्वागत योग्य फैसला लिया है. इस बिल का पश्चिम बंगाल की जनता के साथ पूरा देश स्वागत करेगा. उत्तराखंड और असम के बाद पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू होने जा रहा है. इस बिल से सबको समान अधिकार मिलेगा, खासकर मुस्लिम बेटियों को लाभ मिलेगा.”

ओपी/डीकेपी

Leave a Comment