
नई चंडीगढ़, 4 अक्टूबर . वेस्टइंडीज के खिलाफ India की 2-1 से वनडे सीरीज जीत के बाद बाएं हाथ के रिस्ट-स्पिनर कुलदीप यादव को ‘इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज’ अवॉर्ड के लिए चुना गया. टीम के फिजियोथेरेपिस्ट योगेश परमार ने कुलदीप की जमकर तारीफ की, क्योंकि उन्होंने इस दौरान अपनी फिटनेस की परवाह किए बिना बेहतरीन प्रदर्शन किया और कई बड़े मुकाम हासिल किए.
कुलदीप यादव ने तीन मुकाबलों की सीरीज में सर्वाधिक 7 विकेट हासिल किए. इस दौरान जिसमें तिरुवनंतपुरम में चार विकेट निकाले. वह पुरुषों के वनडे क्रिकेट में सबसे तेजी से 200 विकेट लेने वाले भारतीय स्पिनर भी बन गए.
योगेश परमार ने Sunday को ‘बीसीसीआई’ के social media अकाउंट्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, “सबसे पहले, सीरीज जीतने के लिए बधाई. यह अवॉर्ड उसे मिलता है जिसने पूरी सीरीज में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया हो. उन्होंने वनडे फॉर्मेट में 200 विकेट भी पूरे किए हैं. यह एक और उपलब्धि है और वह इस सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं. जैसा कि हमने बात की, उन्होंने हमेशा बेहतरीन प्रदर्शन किया है और अपनी फिटनेस की परवाह किए बिना टीम के लिए योगदान दिया है. इसलिए यह अवॉर्ड कुलदीप यादव को जाता है.”
इस सम्मान को स्वीकार करते हुए कुलदीप ने कप्तान शुभमन गिल, विराट कोहली, विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल और रोहित शर्मा को श्रेय दिया, जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी से मैच की नींव रखी. साथ ही, उन्होंने तिरुवनंतपुरम में हुए तैयारी कैंप का भी जिक्र किया, जिससे उन्हें सीरीज से पहले अपनी बेहतरीन लय हासिल करने में मदद मिली.
उन्होंने कहा, “सबसे पहले, सीरीज जीतने के लिए बधाई. इसका बहुत सारा श्रेय शुभी, विराट भाई, केएल भाई और रोहित भाई को जाता है, खासकर उनकी बल्लेबाजी के लिए. यह अवॉर्ड मेरे लिए बहुत मायने रखता है, क्योंकि सीरीज शुरू होने से पहले हमने त्रिवेंद्रम में कुछ सेशन किए थे. तब मुझे लगा कि मैं बहुत अच्छी लय में हूं. मैं बस उसी लय को मैचों में भी बनाए रखना चाहता था और किस्मत से, सब कुछ बहुत अच्छा रहा. इसलिए यह बहुत खास है. धन्यवाद.”
–
आरएसजी