
New Delhi, 28 जून . दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने Sunday को पार्टी के ओबीसी मोर्चा के पूर्वी दिल्ली कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर राज्यसभा के लिए निर्वाचित अलका गुर्जर का सम्मान किया.
हर्ष मल्होत्रा और सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं और शाहदरा जिला भाजपा पदाधिकारियों की सभा को संबोधित किया. उन्होंने पिछले चार वर्षों के दौरान दिल्ली भाजपा के संगठनात्मक मार्गदर्शन के लिए दिल्ली भाजपा की सह-प्रभारी अलका गुर्जर का आभार व्यक्त किया.
इस कार्यक्रम का आयोजन ओबीसी मोर्चा दिल्ली के अध्यक्ष सुनील यादव की अध्यक्षता में किया गया.
अपने संबोधन में हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि अलका गुर्जर ने पिछले लगभग चार वर्षों में दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ताओं को बहुत अच्छे से समझा है और एक अभिभावक की तरह संगठन को मजबूत किया है.
उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi की प्रेरणा और अलका गुर्जर की मेहनत के कारण दिल्ली में ओबीसी समाज भी भाजपा के पारंपरिक समर्थन आधार का हिस्सा बना है.
रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि गुर्जर समाज से चार सांसद चुने गए हैं. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi ने ओबीसी समाज के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जिससे समाज को नेतृत्व मिला है. विधानसभा से लेकर Lok Sabha तक ओबीसी समाज पर भरोसा जताया गया है.
उन्होंने कहा कि पिछली बार जब भाजपा दिल्ली विधानसभा में आठ विधायकों के साथ पहुंची थी, तब वह पिछड़ा वर्ग से अकेले प्रतिनिधि थे, फिर भी पार्टी ने उन्हें नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी.
बिधूड़ी ने कहा कि आज दिल्ली के लोग गर्व महसूस करते हैं क्योंकि उनके पास हर्ष मल्होत्रा जैसा नेता है, जिसके पास काम करने की नीयत और नीति दोनों हैं.
पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ओबीसी कार्यकर्ताओं की ओर से अलका गुर्जर का भव्य सम्मान किया गया. इस अवसर पर पूर्व विधायक नसीब सिंह, 360 गांव पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सोलंकी, राम खिलाड़ी यादव, यू.के. चौधरी, मनीष चौधरी, लोकेश नंबरदार, अमित यादव, तपसी प्रधान, आकाश जेलदार, श्याम कुमार, हिमांशु यादव, वरुण सैनी, विकास यादव, मनोज चौधरी, गौरव डोडा, सोमपाल पंचाल, मोहित नागर, पुष्पेंद्र राठौर, मयूर विहार जिला अध्यक्ष विजेंद्र धामा, शाहदरा जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक गाबा और महिला मोर्चा अध्यक्ष ऋचा पांडे सहित कई नेता मौजूद रहे.
अलका गुर्जर ने ओबीसी समाज और दिल्ली भाजपा संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जहां हर कार्यकर्ता का सम्मान होता है क्योंकि वह Prime Minister मोदी के विकसित India के संकल्प को पूरा करने में योगदान देता है.
उन्होंने कहा कि दिल्ली भाजपा की दोहरी जिम्मेदारी है, क्योंकि विकसित India के साथ-साथ विकसित दिल्ली का लक्ष्य भी हमारे सामने है.
अलका गुर्जर ने कहा कि 27 वर्षों बाद दिल्ली में भाजपा Government बनने के बाद जिम्मेदारियां और बढ़ गई हैं. जिस समर्पण के साथ Government बनाई गई, उसी समर्पण के साथ अब कार्यकर्ताओं को यह सुनिश्चित करना होगा कि Government की योजनाएं हर व्यक्ति तक पहुंचें.
उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से गुर्जर समाज अपने अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष करता रहा है, लेकिन Prime Minister Narendra Modi ने न केवल उनके अधिकार सुनिश्चित किए हैं, बल्कि समाज को मुख्यधारा से जोड़ने का भी काम किया है.
–
एएमटी/डीकेपी