‘राहुल गांधी के राजनीति करने का तरीका अभी अपरिपक्व’, कंगना रनौत के बचाव में आए बिहार भाजपा के नेता

New Delhi/Patna, 19 मार्च . बिहार भाजपा के नेताओं ने पार्टी सांसद कंगना रनौत का बचाव करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के राजनीति करने का तरीका अपरिपक्व और लापरवाह है. महिलाएं उनके नेतृत्व में असहज महसूस करती हैं.

बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने से बात करते हुए कहा, “राहुल गांधी के वक्तव्य जो आते हैं, चाहे वह Lok Sabha के अंदर हों या बाहर, उनका बातों में गंभीरता नहीं झलकती है. कांग्रेस देश की मुख्य विपक्षी पार्टी है और राहुल गांधी उसके नेता हैं. उनकी बातों में गंभीरता नहीं झलकती है. उनका आचरण भी नेता प्रतिपक्ष जैसा नहीं है.”

उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट में चल रही लड़ाई में दर्जनभर देश शामिल हैं, तब भी उनका (राहुल गांधी) बयान देशहित में नहीं आता है. वे भाजपा का विरोध करते-करते देश का विरोध करने लगते हैं. उनका अमर्यादित वक्तव्य या आचरण होता है, वह बिल्कुल भी देशहित में नहीं है. इसलिए आज कांग्रेस में भगदड़ की स्थिति है, चाहे वह राज्यसभा के चुनाव हों या असम और अन्य राज्यों में विधानसभा चुनाव. राज्यसभा चुनावों में कांग्रेस विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की. कुछ जगह उनके विधायक अनुपस्थित थे.

संजय सरावगी ने यह भी कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी अपने नेताओं व विधायकों को संभाल कर नहीं रख सकते हैं. ये सब उनके खुद के आचरण के कारण हो रहा है.

मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा, “राहुल गांधी के बारे में यह कहा गया है कि वे अभी भी परिपक्व नहीं हैं. उनके राजनीति करने का तरीका अपरिपक्व और लापरवाह माना जाता है. यही कारण है कि कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और महिलाएं उनके नेतृत्व में असहज महसूस करती हैं.”

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी खुद अपनी पार्टी का धीरे-धीरे धरातल समाप्त करते जा रहे हैं.

इससे पहले, BJP MP कंगना रनौत ने Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के व्यवहार को लेकर प्रश्न खड़े किए थे. कंगना रनौत ने कहा, “हम महिलाओं को बहुत ज्यादा देखकर असहज महसूस होता है. क्योंकि एकदम जैसे ‘टपोरी’ की तरह वो आते हैं और किसी को भी ‘ये तू ऐसे करके, तू तड़ाक कर’ कहते हैं. कोई इंटरव्यू दे रहा हो तो उसे शूटिंग कॉल देते हैं.”

डीसीएच/

Leave a Comment