
कुलगाम, 29 अप्रैल . जम्मू-कश्मीर की कुलगाम Police सड़कों पर वाहन चला रहे सभी ड्राइवरों का रैपिड यूरिन ड्रग एब्यूज टेस्ट करा रही है. यह टेस्ट मूल रूप से यह पता लगाने के लिए किया जा रहा है कि कोई ड्राइवर नशे में है या नहीं.
Police के मुताबिक, यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा और नशीले पदार्थों के दुरुपयोग पर अंकुश लगाने के मकसद से जरूरी है. इस तरह की कार्रवाई से आगामी दिनों में धरातल पर स्थिति काफी सकारात्मक नजर आएगी और इससे सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा.
Police के मुताबिक, हमारा मकसद सड़कों को वाहन चालकों के लिए सुरक्षित बनाना है, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति का सामना नहीं करना पड़े. इसी को देखते हुए इस तरह के अभियान संचालित किए जा रहे हैं, ताकि एक तरफ जहां यह पता लगाया जा सके कि कौन से ड्राइवर नशे में वाहन चला रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ लोगों को सड़क सुरक्षा को लेकर भी जागरूक किया जा सके.
कुपवाड़ा Police का कहना है कि अगर मौजूदा अभियान से हमें अपेक्षित परिणाम धरातल पर देखने को नहीं मिले, तो हम निकट भविष्य में भी सड़क सुरक्षा से संबंधित इसी तरह के अभियान संचालित करेंगे, ताकि लोगों को बड़े पैमाने पर जागरूक किया जा सके.
इसके अलावा, नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त रूख अख्तियार करते हुए कड़ी कार्रवाई जारी है. Police नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त लोगों को चिन्हित करके उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है. ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने में किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं की जा रही है.
Police ने स्पष्ट किया कि अगर कोई ड्राइवर नशे में धुत होकर वाहन चलाता हुआ पकड़ा गया, तो उसका लाइसेंस रद्द किया जाएगा, ताकि वो निकट भविष्य में कोई गाड़ी नहीं चला सके. Police ने जिले के सभी ड्राइवरों से अपील की है कि वो सड़क सुरक्षा के संबंध में बनाए गए नियमों के प्रति जागरूक रहे. इन नियमों का पालन करने में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरते.
वहीं, Police ने लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें नशा तस्करी के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलती है, तो उसे हमारे साथ साझा करें, क्योंकि आपके द्वारा साझा की गई एक-एक जानकारी हमारे लिए काफी फायदेमंद साबित होगी, जो हमें आगे कार्रवाई करने में मदद करेगी.
–
एसएचके/एबीएम