पश्चिम बंगाल चुनाव : उत्तर 24 परगना में टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या, चुनाव से पहले इलाके में सनसनी

कोलकाता, 19 मार्च . पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद जहां Political माहौल गर्म है, वहीं उत्तर 24 परगना जिले के मीनाखान इलाके से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है.

टीएमसी के एक स्थानीय कार्यकर्ता का शव Thursday सुबह बरामद हुआ, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. Police के मुताबिक, मृतक की पहचान 38 वर्षीय मोशियुर काजी के रूप में हुई है, जो हारोआ विधानसभा क्षेत्र के गंगनिया गांव के निवासी थे.

स्थानीय लोगों का दावा है कि काजी इलाके में टीएमसी के सक्रिय कार्यकर्ता थे. यह घटना मीनाखान विधानसभा क्षेत्र के सोनापुकुर-शंकरपुर ग्राम पंचायत के तहत झुझुरगाछा गांव की है. Thursday सुबह जब ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक शव देखा, तो तुरंत Police को सूचना दी. शव पर धारदार हथियार से किए गए कई वार के निशान थे और चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त था.

सूचना मिलते ही हारोआ थाने की Police मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. चुनाव से ठीक पहले टीएमसी कार्यकर्ता की इस हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है.

मृतक के भाई ने बताया, “हमें सुबह खबर मिली. जब हमने शव देखा तो पहचान में आया कि यह मेरे भाई का है. उसकी बेरहमी से हत्या की गई है. इसमें पुरानी Political दुश्मनी का मामला है. हमें न्याय चाहिए.”

वहीं, बसीरहाट Police जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मृतक का चेहरा इतनी बुरी तरह से बिगाड़ दिया गया था कि पहली नजर में कोई पहचान नहीं पाया. काफी देर तक देखने के बाद ही स्थानीय लोग उसे पहचान सके. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है.

Police जांच कर रही है कि हत्या के पीछे Political रंजिश थी या कोई पुरानी दुश्मनी. जानकारी के मुताबिक, मृतक Wednesday रात घर से यह कहकर निकले थे कि वे काम से जा रहे हैं, लेकिन वापस नहीं लौटे. Thursday सुबह शव मिलने की खबर के बाद परिवार मौके पर पहुंचा और पहचान की.

वीकेयू/एबीएम

Leave a Comment