झारखंड के देवघर में सिर कटे शव की बरामदगी की गुत्थी सुलझी, महिला सहित तीन गिरफ्तार

देवघर, 19 मार्च . Jharkhand के देवघर जिले में एक युवक का सिरकटा शव मिलने के सनसनीखेज मामले का Police ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर लिया है. रिखिया थाना क्षेत्र के इस ब्लाइंड मर्डर केस में Police ने मुख्य आरोपी महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

एसपी सौरभ कुमार ने Thursday को बताया कि मृतक की पहचान दिलीप तूरी के रूप में हुई है, जो आरोपी महिला बबीता देवी का ड्राइवर था. इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया था. वारदात के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने बैजनाथपुर चौक पर सड़क जामकर विरोध जताया था. रिखिया थाना क्षेत्र के ठाड़ी गांव स्थित देवांग बाबा मैदान के पास Monday को युवक का सिर कटा शव बरामद हुआ था.

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ अशोक सिंह के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम गठित की गई, जिसमें रिखिया, मोहनपुर और टाउन थाना की Police को शामिल किया गया. जांच के दौरान फॉरेंसिक और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से मृतक की पहचान होने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ. सामने आया कि दिलीप तूरी एक महिला के ड्राइवर के रूप में काम करता था. वह अपनी मालकिन की निजी जानकारियां उसके एक परिचित व्यक्ति को साझा करता था. इसी बात से नाराज होकर बबीता देवी ने पायल राउत और संजीव कुमार के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची.

Sunday देर रात आरोपियों ने सुनसान स्थान पर दिलीप तूरी की गला रेतकर हत्याकर दी और पहचान छिपाने के लिए शव को वहीं फेंककर फरार हो गए. Police ने छापेमारी कर Wednesday देर शाम तक तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में सभी ने अपराध स्वीकार कर लिया है.

एसपी ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और कुछ अन्य तकनीकी पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है. उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त और समयबद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

एसएनसी/एसके

Leave a Comment