दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें, हाई कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने का दिया आदेश

Lucknow, 17 अप्रैल . कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की कथित दोहरी (ब्रिटिश) नागरिकता से जुड़े मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट की Lucknow बेंच ने अहम आदेश जारी किया है. कोर्ट ने रायबरेली जिले के कोतवाली थाना Police को राहुल गांधी के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट (First Information Report ) दर्ज करने का निर्देश दिया है. साथ ही उत्तर प्रदेश Police को पूरे मामले की जांच करने के आदेश भी दिए गए हैं.

यह आदेश न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी की पीठ ने पारित किया. अदालत ने याचिका को स्वीकार करते हुए मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है.

इस मामले में याचिकाकर्ता विग्नेश शिशिर ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर इसे “ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण फैसला” बताते हुए कहा कि माननीय इलाहाबाद हाईकोर्ट की Lucknow बेंच ने उनकी याचिका को स्वीकार करते हुए रायबरेली के कोतवाली थाना को राहुल गांधी के खिलाफ First Information Report दर्ज करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा और व्यापक जनहित से जुड़ा हुआ है.

विग्नेश शिशिर ने अपने पोस्ट में यह भी दावा किया कि अदालत के समक्ष प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों में कथित तौर पर ब्रिटिश नागरिकता से जुड़े तथ्यों को रखा गया. उन्होंने इसके लिए Prime Minister Narendra Modi और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया और कहा कि उनके द्वारा “टॉप सीक्रेट फाइल्स” को अदालत के समक्ष प्रस्तुत किए जाने की अनुमति दी गई.

याचिकाकर्ता के अनुसार, उत्तर प्रदेश Government की ओर से अदालत में यह भी आग्रह किया गया कि मामले की जांच को केंद्रीय एजेंसी को सौंपा जाए. इस पर अदालत ने जांच को सीबीआई को ट्रांसफर करने की अनुमति दे दी है.

विग्नेश शिशिर ने यह भी कहा कि इस मामले को आगे बढ़ाने के दौरान उन्हें गंभीर सुरक्षा खतरे का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने केंद्र Government के गृह मंत्रालय से अपील की है कि उनकी सुरक्षा को बढ़ाकर देशभर में उच्चतम स्तर तक किया जाए और सीआरपीएफ के माध्यम से पर्याप्त सुरक्षा प्रदान की जाए.

उन्होंने देशवासियों, समर्थकों और “राष्ट्रवादी भाइयों-बहनों” का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके समर्थन, आशीर्वाद और प्रार्थनाओं के बिना वह इस महत्वपूर्ण मामले को आगे नहीं बढ़ा पाते. साथ ही उन्होंने आगे की कानूनी प्रक्रिया में भी सभी के सहयोग और ईश्वर के आशीर्वाद की अपेक्षा जताई है.

डीएससी

Leave a Comment