
खड़दहा, 23 अप्रैल . भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने Thursday को खड़दहा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में आयोजित एक रोड शो में हिस्सा लिया. नितिन नवीन के रोड शो को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिला और कई जगहों पर उनका स्वागत किया गया. इस दौरान उन्होंने जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की और कहा कि राज्य में विकास, सुशासन और परिवर्तन के लिए यह चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है.
नितिन नवीन ने से बातचीत में महिला वोटरों का जिक्र करते हुए सीएम ममता बनर्जी पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि महिलाएं अब सीएम ममता बनर्जी को माफ करने के मूड में नहीं हैं.
नितिन नवीन ने सीएम ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा कि जो Government ‘मां-माटी-मानुष’ के नारे के साथ सत्ता में आई थी, पश्चिम बंगाल की माताएं और बहनें अब उसे मौका नहीं देंगी. अब वे बदलाव के मूड में हैं. जब माताएं और बहनें बदलाव के लिए आगे आती हैं तो वे पूर्ण बदलाव लेकर आती हैं.
उन्होंने कहा कि माहौल भाजपा के पक्ष में है. लोग बदलाव चाहते हैं और इसी सोच के तहत पहले चरण में वोटरों ने बंपर वोट किया.
नितिन नवीन ने कहा कि जो लोग अपनी जीत के आंकड़े बता रहे हैं, उन्हें बताने दीजिए. मैं आपको आंकड़े बताता हूं कि भाजपा यहां दो-तिहाई बहुमत के साथ Government बनाएगी.
भाजपा प्रमुख ने आगे कहा कि लोगों को भरपूर प्यार मिल रहा है और ऐसा लगता है कि लोग सड़कों पर उतर आए हैं. सभी को मेरी ओर से शुभकामनाएं हैं.
उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि जिस तरह से लोग बाहर निकल रहे हैं, मैं शुरू से ही कह रहा था कि पश्चिम बंगाल की जनता ही यह चुनाव लड़ रही है. मेरा मानना है कि पश्चिम बंगाल की जनता तृणमूल का विसर्जन करना चाहती है, जिसकी आज शुरुआत हो चुकी है.
बता दें कि पहले चरण की 152 विधानसभा सीटों पर Thursday को मतदान संपन्न हुआ. हालांकि, कुछ जगहों पर हिंसा की कुछ खबरें भी सामने आईं, बाकी जगहों पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ. चुनाव आयोग के अनुसार, शाम पांच बजे तक करीब 90 फीसदी मतदान हुआ है.
अब दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को वोटिंग होगी. 4 मई को परिणाम घोषित किया जाएगा.
–
डीकेएम/डीकेपी