सीबीएसई रिजल्ट विवाद पर छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की चर्चा, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

New Delhi, 31 मई . Lok Sabha में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सीबीएसई के छात्रों से मुलाकात की और हाल ही में रिजल्ट को लेकर चल रहे विवाद पर बातचीत की.

छात्रों ने राहुल गांधी से अपनी समस्याओं को लेकर बात की और बताया कि जब उन्होंने social media पर इस मुद्दे को उठाया तो किस तरह उन्हें ट्रोल किया गया. उन्हें देशद्रोही और देश का दुश्मन तक बताया गया.

छात्रों के साथ बातचीत का वीडियो social media प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लिखा, “मेरे साथी ‘राष्ट्र-विरोधी सोरोस एजेंटों’ के साथ एक खुलासा करने वाली बातचीत. वेदांत और उनके दोस्त प्रतिभाशाली, बहादुर युवा भारतीय हैं, जिन्होंने सीबीएसई और मोदी Government से सरल प्रश्न पूछे लेकिन जवाब के बजाय उन्हें अपमान मिला. वे एक उज्ज्वल और सुरक्षित भविष्य के हकदार हैं. हम यह सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें यह मिले.”

वीडियो में छात्र बताते हैं, “लोगों ने मुझे देशद्रोही, Pakistanी और डीप स्टेट एजेंट तक कह दिया.” एक छात्र ने बताया, “जब मैंने अपनी फिजिक्स की उत्तर पुस्तिका देखी, तो मुझे लगा कि मेरा पेपर अच्छा हुआ था लेकिन नंबर अच्छे नहीं मिले. मैंने अपनी उत्तर पुस्तिका मांगी लेकिन मुझे पता चला कि यह मेरी कॉपी ही नहीं है.”

छात्र ने बताया कि इसके बाद उसने इस मुद्दे को social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर उठाया. उसे लोगों का समर्थन मिला लेकिन जब बड़ी संख्या में लोगों ने उसका समर्थन किया, तो कुछ लोगों को लगा कि वे डीप स्टेट एजेंट हैं और India में अस्थिरता पैदा करना चाहते हैं. वे उन्हें सोरोस का एजेंट कहने लगे.

इस पर राहुल गांधी ने कहा, “बीच में सोरोस आ गया, Pakistan भी आ गया, हर कोई आ गया. यह तो पागलपन है. तुम लोगों ने कुछ किया भी नहीं. तुम छात्र हो और सिर्फ अपनी उत्तर पुस्तिका मांग रहे हो, फिर भी तुम्हें देशद्रोही कहा जा रहा है. समस्या को समझने और उसे दूर करने के बजाय छात्रों को देशद्रोही बताया जा रहा है.”

एएमटी/पीएम

Leave a Comment