चलते-फिरते स्पा में बदली हर्षवर्धन राणे की वैन, सफर के दौरान ऐसे कर रहे हैं अपनी देखभाल

Mumbai , 31 मई . फिल्मी सितारे अक्सर अपने खानपान और एक्सरसाइज को लेकर चर्चा में रहते हैं. Actor हर्षवर्धन राणे ने भी अपनी फिटनेस के चलते लोगों का ध्यान खींचते रहते हैं. इस कड़ी में, उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की, जिसमें उन्होंने अपनी वैनिटी वैन को स्पा रूम में बदल लिया. ये वीडियो अब social media पर जमकर वायरल हो रहा है.

हर्षवर्धन राणे ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो की शुरुआत बारिश से भीगी सड़कों से होती है. बाहर मौसम सुहावना नजर आ रहा है. इसके बाद कैमरा वैन के अंदर का नजारा दिखाता है, जहां Actor आरामदायक सीट पर लेटे हुए दिखाई देते हैं. उनके ऊपर रेड लाइट है, जिसकी रोशनी शरीर को आराम देने और थकान कम करने के लिए इस्तेमाल की जाती है.

वीडियो में Actor बेहद सुकून के साथ आराम करते दिखाई देते हैं.

वीडियो में Actor बताते हैं कि उन्होंने अपनी वैन को रिकवरी रूम में बदल दिया है. अब जितना ज्यादा ट्रैफिक होगा, उन्हें उतना ही ज्यादा आराम और रिकवरी का समय मिलेगा.

इस वीडियो के साथ हर्षवर्धन राणे ने कैप्शन में लिखा, ”पहियों पर चलने वाला स्पा”. इसके साथ उन्होंने रेड लाइट थेरेपी का हैशटैग भी इस्तेमाल किया.

बता दें कि हर्षवर्धन राणे आज हिंदी और तेलुगु सिनेमा का एक जाना-पहचाना नाम हैं. Actor बनने के लिए महज 16 साल की उम्र में उन्होंने घर छोड़ दिया था. शुरुआती दिनों में उन्होंने दिल्ली में वेटर, एसटीडी बूथ कर्मचारी और कैफे में काम करके अपना गुजारा किया. इसके बाद वह Mumbai पहुंचे. यहां उनके अभिनय करियर की शुरुआत लोकप्रिय टीवी शो ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’ से हुई. छोटे पर्दे पर पहचान बनाने के बाद उन्होंने तेलुगु सिनेमा का रुख किया और साल 2010 में फिल्म ‘थकिता थकिता’ से बड़े पर्दे पर कदम रखा. इसके बाद वह कई साउथ फिल्मों में नजर आए .

हिंदी सिनेमा में हर्षवर्धन राणे को बड़ी पहचान साल 2016 में रिलीज हुई रोमांटिक फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ से मिली. उन्होंने ‘पलटन’, ‘तैश’, ‘हसीन दिलरुबा’ और ‘सावी’ जैसी फिल्मों में भी काम किया. पिछले साल रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ भी काफी चर्चा में रही.

पीके/एएस

Leave a Comment