
कोलकाता, 8 अगस्त . महिला आरक्षण बिल को लेकर पश्चिम बंगाल Government की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने विपक्ष पर जुबानी हमला बोला. उन्होंने राहुल गांधी और इंडिया अलायंस के नेताओं पर देश, महिलाओं और नागरिकों की प्रगति को लेकर गंभीर आरोप लगाए. साथ ही, सुमित रॉय के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी होने और उनके भवानी भवन स्थित सीआईडी कार्यालय पहुंचने के मामले पर भी अग्निमित्रा पॉल ने प्रतिक्रिया दी.
महिला आरक्षण बिल से जुड़े मुद्दे पर अग्निमित्रा पॉल ने राहुल गांधी और इंडिया अलायंस के सहयोगी दलों पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी नेता देश की प्रगति, महिलाओं की उन्नति और आम नागरिकों के विकास को लेकर गंभीर नहीं हैं.
अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि राहुल गांधी और इंडिया अलायंस में उनके जैसे सहयोगी यह नहीं चाहते कि देश आगे बढ़े, महिलाओं की स्थिति बेहतर हो और देश के नागरिकों की उन्नति हो. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत विपक्षी नेताओं को चाहे जितना समझाया जाए, मुझे लगता नहीं कि वे अपनी सोच बदलेंगे.
सुमित रॉय के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी होने और इसके बाद उनके भवानी भवन स्थित सीआईडी कार्यालय पहुंचने के मामले पर भी अग्निमित्रा पॉल से सवाल किया गया. इस पर उन्होंने कहा कि सुमित रॉय ऐसा कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति नहीं हैं कि Government को उनके बारे में बहुत कुछ बोलना पड़े. पॉल ने सुमित रॉय पर चोरी, भ्रष्टाचार और नागरिकों पर अत्याचार जैसे गंभीर आरोप लगाए.
अग्निमित्रा पॉल ने दावा किया कि इस पूरे मामले के पीछे तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी का भी हाथ है. शायद अभिषेक बनर्जी इसी के लिए आज देश से भागना चाहते हैं. Supreme Court तक जा रहे कि उनका आंख का ऑपरेशन विदेश में हो, क्यों? विदेश में क्यों होगा? आज 11 करोड़ लोगों का अगर आंख का ऑपरेशन इधर हो सकता है, कोलकाता में, पश्चिम बंगाल में. अगर India में बड़ा-बड़ा प्राइवेट हॉस्पिटल है, वहाँ हो सकता है, तो अभिषेक बनर्जी बाहर क्यों जाएंगे? तो यह सब सब मिला हुआ है, हम लोग का जो धारणा है और अदालत इसका डिसीजन लेगा.
अग्निमित्रा पॉल ने दावा किया कि इस पूरे मामले के पीछे तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी का भी हाथ है. शायद इसी वजह से अभिषेक बनर्जी देश से भागना चाहते हैं. वह Supreme Court तक जा रहे हैं कि उनका आंख का ऑपरेशन विदेश में हो. उन्होंने सवाल किया कि विदेश में ही क्यों होगा? आज अगर 11 करोड़ लोगों का आंख का ऑपरेशन इधर हो सकता है, कोलकाता में, पश्चिम बंगाल में. अगर India में बड़े-बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल हैं, वहां हो सकता है, तो अभिषेक बनर्जी बाहर क्यों जाएंगे? हमारी धारणा है कि यह सब मिले हुए हैं. अब अदालत ही इसका फैसला लेगी.
–
पीएसके