
New Delhi, 10 अगस्त . कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने स्वतंत्रता दिवस से पहले Governmentी स्कूलों की स्थिति को लेकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने social media पर जारी एक वीडियो संदेश में कहा कि देश 15 अगस्त 2026 को आजादी के 80 वर्ष पूरे करने जा रहा है, लेकिन गांवों के Governmentी स्कूल आज भी बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं.
अभिजीत दिपके ने कहा कि पिछले 80 वर्षों में देश में बड़े-बड़े विकास कार्य हुए हैं, नया संसद भवन बना है और कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर काम हुआ है, लेकिन गांवों में मजदूरों और किसानों के बच्चों के लिए Governmentी स्कूलों को वह प्राथमिकता नहीं मिली जिसकी आवश्यकता थी. उन्होंने सवाल किया कि क्या गांवों के बच्चों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी नहीं है. आज भी देश के अनेक गांवों में बच्चों को स्कूल पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है. उन्हें स्कूल पहुंचने के बाद भी स्वच्छ पेयजल, शौचालय और अन्य आवश्यक सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ता है.
उन्होंने विशेष रूप से Governmentी स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं की समस्याओं की ओर भी ध्यान आकर्षित किया. दिपके ने कहा कि यदि 15 अगस्त से कोई नई शुरुआत करनी है तो इसकी शुरुआत Governmentी स्कूलों को बेहतर बनाने से होनी चाहिए. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वह अपने गांव हिंगोली जाएंगे और वहां के सरपंच से मिलकर Governmentी स्कूल के विकास तथा बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का आग्रह करेंगे.
अभिजीत दिपके ने Maharashtra सहित देशभर के ग्राम प्रधानों और सरपंचों से अपील की कि वे अपने गांव के Governmentी स्कूलों की स्थिति पर विशेष ध्यान दें और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ जरूरी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ठोस कदम उठाएं. उन्होंने यह भी घोषणा की कि जो सरपंच अपने गांव के Governmentी स्कूलों को बेहतर बनाने की दिशा में काम करेंगे, उनकी पहल को कॉकरोच जनता पार्टी social media के माध्यम से सामने लाएगी. पार्टी ऐसे प्रयासों के वीडियो साझा करेगी ताकि अन्य गांवों के जनप्रतिनिधियों को भी प्रेरणा मिल सके.
अभिजीत दिपके ने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों के Governmentी स्कूलों का दौरा करें और वहां उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति का जायजा लें. यदि किसी स्कूल में बुनियादी सुविधाओं की कमी है तो अभिभावक उसका वीडियो बनाकर कॉकरोच जनता पार्टी को भेज सकते हैं. पार्टी जल्द ही अभिभावकों के लिए एक विशेष फॉर्म जारी करेगी. इस फॉर्म के माध्यम से माता-पिता यह जानकारी दे सकेंगे कि उनके बच्चों के स्कूल में कौन-कौन सी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं. यह जानकारी फॉर्म और ईमेल के जरिये पार्टी तक पहुंचाई जा सकेगी. Governmentी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को अच्छी शिक्षा और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना समय की जरूरत है.
–
एएमटी/एबीएम