एटीएम वैन से 51 लाख की लूट का खुलासा: सुरक्षा कर्मियों ने ही रची थी साजिश, दो गिरफ्तार

jaipur, 10 अगस्त . Rajasthan के बीकानेर जिले के नोखा क्षेत्र में एटीएम वैन से 51 लाख रुपए की लूट के बहुचर्चित मामले का पांचू Police ने Monday को खुलासा कर दिया है. इसी के साथ Police ने इस लूट की घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.

दरअसल, एटीएम वैन से 51 लाख रुपए की लूट के मामले को लेकर जिला Police अधीक्षक मृदुल कच्छा के निर्देशन में गठित तीन विशेष टीमों ने लगातार दिन-रात की गई जांच और तकनीकी पड़ताल के बाद वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं, मामले में शामिल तीन अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है.

Police के अनुसार, एटीएम वैन में तैनात कर्मचारियों ने ही सुनियोजित तरीके से लूट की साजिश रची थी. जांच के दौरान सामने आया कि वारदात को अंजाम देने में अंदरुनी मिलीभगत रही. Police ने कार्रवाई करते हुए श्याम सुंदर जाट दावा तथा विक्रम सिंह निवासी चरकड़ा को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें सात दिन की Police रिमांड पर भेजा गया है.

Police रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर लूट की राशि तथा वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है. मामले के खुलासे को लेकर Monday को आयोजित प्रेस वार्ता में सीओ जरनैल सिंह, नोखा थानाधिकारी गोविंद सिंह तथा पांचू थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद जांगिड़ ने बताया कि घटना के बाद Police की तीन टीमों ने विभिन्न पहलुओं पर जांच करते हुए साक्ष्य जुटाए और आरोपियों को गिरफ्तार किया.

उन्होंने आगे बताया कि तकनीकी विश्लेषण और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पूरे घटनाक्रम का पर्दाफाश किया गया. Police का कहना है कि मामले में फरार चल रहे तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

डीके/डीकेपी

Leave a Comment