पंजाब: राज्यपाल ने पीएम मोदी के आह्वान का किया समर्थन, बोले- सप्ताह में एक दिन साइकिल या सार्वजनिक वाहन का प्रयोग करें अधिकारी

चंडीगढ़, 13 मई . पंजाब के Governor और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने Prime Minister Narendra Modi के मितव्ययिता और ईंधन संरक्षण के आह्वान पर सख्ती से अमल करते हुए अपने स्तर पर कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सप्ताह में एक दिन यानी Wednesday को कोई भी अधिकारी फोर व्हीलर का इस्तेमाल न करें. इस दिन अधिकारी साइकिल या सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करेंगे.

Governor गुलाब चंद कटारिया ने समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा, “मैंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि Wednesday को कोई भी फोर-व्हीलर न इस्तेमाल करें. पहले हम स्वयं शुरुआत करेंगे, फिर जनता से अपील करेंगे.” उन्होंने अपने काफिले को भी न्यूनतम आवश्यकता तक सीमित कर दिया है. उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों को पत्र लिखकर काफिले में गाड़ियों की संख्या कम करने के निर्देश दिए हैं.

उन्होंने स्कूलों में भी बदलाव लाने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि सप्ताह में एक दिन सभी स्कूली बच्चे स्कूटर या फोर व्हीलर के बजाय साइकिल से या पैदल स्कूल आएं. Governor ने कर्मचारियों से भी अपील की कि वे हफ्ते में कम से कम एक दिन साइकिल या पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करें.

नीट यूजी-2026 पेपर लीक मामले को Governor ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने कहा, “कांग्रेस के समय भी पेपर लीक होना आम बात हो गई थी. यह बहुत गलत है.” उन्होंने मांग की कि कानून में इतनी कठोरता लाई जाए कि दोषियों को आजीवन कारावास की सजा मिले. अगर कोचिंग सेंटर इस घोटाले में शामिल पाए गए तो उन्हें बंद कर दिया जाना चाहिए.

12वीं कक्षा के परिणामों पर बात करते हुए गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि पंजाब में पिछले साल की तुलना में रिजल्ट 1 प्रतिशत कम रहा है. पूरे देश में यह गिरावट 3 प्रतिशत है, जबकि पंजाब में छात्रों की सफलता दर 1.25 प्रतिशत घटी है. उन्होंने कहा कि केवल पासिंग प्रतिशत ही नहीं, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता पर भी ध्यान देने की जरूरत है.

एससीएच/डीकेपी

Leave a Comment