असम पुलिस ने पवन खेड़ा से की लंबी पूछताछ, 14 मई को फिर होंगे पेश

गुवाहाटी, 13 मई . असम Police ने Wednesday को गुवाहाटी क्राइम ब्रांच कार्यालय में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा से 11 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की. यह पूछताछ Chief Minister हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा द्वारा दर्ज कराई गई First Information Report से जुड़े मामले में की गई.

Police अधिकारियों द्वारा लंबी पूछताछ के बाद पवन खेड़ा देर शाम क्राइम ब्रांच कार्यालय से बाहर निकले.

कांग्रेस नेता ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्हें आगे की पूछताछ के लिए Thursday सुबह फिर बुलाया गया है. उन्होंने कहा, ”मुझे Thursday सुबह 9:30 बजे फिर से क्राइम ब्रांच कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है.”

उन्होंने कहा कि वह जांच टीम के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं और कानून का सम्मान करते हैं.

खेड़ा ने कहा, ”मैं Police के साथ सहयोग कर रहा हूं. मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं और आगे भी जांच में सहयोग करता रहूंगा.”

इससे पहले Supreme Court ने इस मामले में खेड़ा को अग्रिम जमानत दी थी. कोर्ट ने उन्हें गिरफ्तारी से राहत देते हुए जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया था.

क्राइम ब्रांच कार्यालय के बाहर मीडिया से बातचीत में खेड़ा ने कहा था कि उन्हें न्यायपालिका पर भरोसा है और वह कानून का पालन करेंगे.

यह मामला रिंकी भुइयां सरमा द्वारा गुवाहाटी क्राइम ब्रांच थाने में दर्ज कराई गई शिकायत से जुड़ा है.

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पवन खेड़ा ने सार्वजनिक रूप से दावा किया था कि रिंकी भुइयां सरमा के पास कई विदेशी पासपोर्ट हैं और विदेशों में उनके आर्थिक हित जुड़े हुए हैं.

First Information Report में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की कई धाराएं लगाई गई हैं. इनमें चुनाव से जुड़े मामलों में झूठे बयान, धोखाधड़ी, मूल्यवान दस्तावेजों की जालसाजी, सार्वजनिक रिकॉर्ड में फर्जीवाड़ा, फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल, जानबूझकर अपमान और मानहानि जैसी धाराएं शामिल हैं.

एएमटी/डीकेपी

Leave a Comment