
एम्स्टर्डम, 15 मई . नीदरलैंड में रह रहे भारतीय समुदाय ने Prime Minister Narendra Modi के दौरे को लेकर उत्साह जताते हुए कहा कि India और नीदरलैंड के बीच संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं और दोनों देश नए क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ा रहे हैं.
Prime Minister मोदी अपने मौजूदा आधिकारिक दौरे के दूसरे चरण में 15 से 17 मई तक नीदरलैंड की यात्रा पर रहेंगे. इस दौरान वह नीदरलैंड के राजा विलेम-अलेक्जेंडर, महारानी मैक्सिमा और Prime Minister रॉब जेटन से मुलाकात करेंगे. पीएम मोदी की इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी से जुड़े कई समझौतों का आदान-प्रदान भी होगा.
हेग में पीएम मोदी के आगमन से पहले भारतीय समुदाय के एक सदस्य ने से कहा, “हम पिछले दो वर्षों से नीदरलैंड में रह रहे हैं और यहां इतने बड़े भारतीय समुदाय को देखकर बेहद खुश हैं. हमारे Prime Minister Narendra Modi यहां आ रहे हैं और हम उनसे मिलने की भी योजना बना रहे हैं.”
भारतीय समुदाय के एक अन्य सदस्य ने कहा कि India और नीदरलैंड के बीच पहले से ही असाधारण साझेदारी मौजूद है. उन्होंने कहा, “द्विपक्षीय व्यापार 28 अरब डॉलर से अधिक है और नीदरलैंड India में चौथा सबसे बड़ा प्रत्यक्ष विदेशी निवेशक (एफडीआई) है.”
उन्होंने आगे कहा, “लेकिन सबसे ज्यादा उत्साह उन नए क्षेत्रों को लेकर है जिन पर अब दोनों देश काम कर रहे हैं. इस बार सतत ऊर्जा, सेमीकंडक्टर नवाचार और जल प्रबंधन जैसे विषयों पर चर्चा हो रही है. भविष्य काफी मजबूत और आशाजनक नजर आता है.”
उन्होंने यह भी कहा कि India अब केवल वैश्विक मंचों में भागीदारी ही नहीं कर रहा, बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था का नेतृत्व भी कर रहा है.
भारतीय समुदाय के एक अन्य सदस्य ने कहा, “हम बेहद उत्साहित हैं. दोनों देश एक-दूसरे को बहुत कुछ दे सकते हैं. Prime Minister Narendra Modi की यह यात्रा बेहद महत्वपूर्ण साबित होगी. नीदरलैंड भले ही जनसंख्या और क्षेत्रफल के लिहाज से छोटा देश हो, लेकिन वह India को बहुत कुछ दे सकता है और India भी इस देश के लिए बड़ी भूमिका निभा सकता है. यहां के लोग भी जानते हैं कि India तेजी से विकसित हो रहा देश है और भविष्य में एक बड़ा बाजार बनने जा रहा है.”
–
डीएससी