
फ्लोरिडा, 12 अप्रैल . अमेरिका और ईरान के बीच Pakistan में हुई वार्ता बेनतीजा रही है. इस बीच अमेरिका के President डोनाल्ड ट्रंप Saturday को फ्लोरिडा में यूएफसी इवेंट में शामिल हुए. India में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने इवेंट का वीडियो social media पर शेयर किया.
ट्रंप मियामी में यूएफसी 327 में पहुंचे, जहां फाइट देखने के लिए एरीना में जाने से पहले यूएफसी के अध्यक्ष डाना व्हाइट ने उनका स्वागत किया. इस दौरान अमेरिकी President ट्रंप के साथ उनकी बेटी इवांका ट्रंप, पोती काई ट्रंप उनके परिवार के कई सदस्य भी मौजूद रहे. अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रुबियो और India में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भी शामिल थे.
अमेरिकी President की यह मौजूदगी ऐसे समय में हुई है जब इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका की बातचीत बिना किसी नतीजे के खत्म हो गई और दोनों पक्षों के बीच मुख्य मतभेद अभी भी सुलझे नहीं हैं. इस्लामाबाद में अमेरिकी उपPresident जेडी वेंस ने कहा कि लंबी बातचीत के बावजूद वॉशिंगटन और तेहरान किसी डील पर नहीं पहुंच पाए. ऐसे भू-Political तनाव वाले माहौल के बीच ट्रंप के इस इवेंट में शामिल होने की कड़ी आलोचना हो रही है.
आलोचकों का कहना है कि एक संवेदनशील भू-Political समय के दौरान एक बड़े स्पोर्टिंग इवेंट में President की मौजूदगी से गलत मैसेज गया. कई लोगों ने बढ़ते अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच एक हाई-एनर्जी फाइट नाइट में शामिल होने के नजरिए पर सवाल उठाए.
विरोध के बावजूद, जब ट्रंप ने एरीना में ग्रैंड एंट्री की, तो भीड़ के कुछ हिस्सों ने उनका जोरदार स्वागत किया. उन्होंने अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप के साथ अपना पुरानी यादें ताजा की. यूएफसी कमेंटेटर जो रोगन समेत जाने-माने लोगों ने स्वागत किया. वहीं पूरे इवेंट के दौरान कैमरे का फोकस बार-बार उन पर ही रहा.
India में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें ट्रंप के साथ रुबियो और गोर नजर आ रहे हैं. ट्रंप कुछ लोगों से हाथ मिला रहे हैं. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “इस ट्रिप को खत्म करने का यह एकदम सही तरीका है. मियामी में प्रेसिडेंट ट्रंप के साथ यूएफसी! कल India वापस आने का इंतजार है.”
–
केके/एएस