
भुवनेश्वर, 2 अगस्त . India की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 3 से 5 अगस्त तक Odisha के दौरे पर रहेंगी. President के आगमन से पहले राज्य प्रशासन ने तैयारियों का अंतिम चरण पूरा कर लिया है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं.
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, President मुर्मु 3 अगस्त को कटक स्थित जगदगुरु कृपालु विश्वविद्यालय का उद्घाटन करेंगी. वहीं, 4 अगस्त को राष्ट्रपति रेल मार्ग से भुवनेश्वर से बरहमपुर पहुंचेंगी और तप्तपानी में मां कंधुनी देवी मंदिर और शिव मंदिर में दर्शन और आरती करेंगी.
President की इस महत्वपूर्ण यात्रा से पहले, जिला प्रशासन, Odisha Police और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था और लॉजिस्टिकल तैयारियों का जायजा लेने के लिए व्यापक निरीक्षण कर रहे हैं, ताकि यात्रा का हर पहलू सुचारू रूप से और बिना किसी बाधा के संपन्न हो.
Odisha की मुख्य सचिव अनु गर्ग की अध्यक्षता में हुई एक हाई-लेवल मीटिंग में तैयारियों का जायजा लिया गया. उन्होंने कटक, खुर्दा और गंजाम जिलों में President के दौरे के लिए राज्य की तैयारियों का आकलन किया.
मीटिंग के दौरान गर्ग ने संबंधित सभी विभागों को तय समय-सीमा के भीतर जरूरी इंतजाम पूरे करने और दौरे में शामिल सभी एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
पत्रकारों से बात करते हुए बेरहामपुर के Police अधीक्षक श्रवण विवेक एम. ने कहा, “हम President के दौरे के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम कर रहे हैं. President के कार्यक्रम के अनुसार, हम उनके दौरे को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए इंतजाम कर रहे हैं. President के दौरे से पहले हम रिहर्सल भी करेंगे.”
उन्होंने आगे कहा, “जिन जगहों पर President का दौरा होगा, वहां के लिए हमारे आईजी ने निर्देश दिए थे और हमने टीम के साथ उन जगहों का दौरा किया. President की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हम जरूरी इंतजाम कर रहे हैं.”
मुख्य सचिव ने President की स्पेशल ट्रेन के साथ-साथ भुवनेश्वर और बेरहामपुर रेलवे स्टेशनों पर साफ-सफाई बनाए रखने के महत्व पर भी जोर दिया.
उन्होंने अधिकारियों को स्टेशन परिसर में सुरक्षा मजबूत करने और President की ट्रेन यात्रा के लिए सुचारू इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. गर्ग ने सभी विभागों और काम करने वाली एजेंसियों को आपस में बेहतर तालमेल के साथ काम करने का निर्देश दिया.
–
ओपी/एएस