
वाराणसी, 18 अप्रैल . वाराणसी में प्रस्तावित Prime Minister Narendra Modi के कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तैयारियां तेज कर दी हैं. महिला सशक्तिकरण को केंद्र में रखते हुए इस आयोजन की जिम्मेदारी ‘मातृशक्ति’ को सौंपने की रणनीति बनाई गई है.
भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने Sunday को वाराणसी में महानगर और जिला इकाइयों की महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की.
बैठक में महिला मोर्चा की जिला और मंडल अध्यक्षों के साथ महानगर अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे. बैठक के दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा, जनसंपर्क अभियान को तेज करने की रणनीति, बूथ स्तर तक जिम्मेदारियों के निर्धारण और विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई. खास तौर पर महिला मोर्चा की पदाधिकारियों को आयोजन की कमान सौंपते हुए उन्हें पूर्ण निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने दायित्व निभाने का संदेश दिया गया.
धर्मपाल सिंह ने कहा कि Prime Minister मोदी का हर कार्यक्रम राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत होता है और इस बार का आयोजन नारी शक्ति के सामर्थ्य को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर बनेगा.
उन्होंने मातृशक्ति से आह्वान किया कि वे संगठनात्मक क्षमता और परिश्रम के साथ तैयारियों में जुटें, ताकि यह कार्यक्रम ऐतिहासिक बन सके. उन्होंने केंद्र Government की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि ये नीतियां महिलाओं की आर्थिक मजबूती और सामाजिक उत्थान को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं. साथ ही नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिए महिलाओं की Political भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प भी दोहराया गया.
प्रदेश महामंत्री ने विश्वास जताया कि जब इस कार्यक्रम की कमान मातृशक्ति संभालेगी, तो यह आयोजन महिला सशक्तिकरण का सशक्त उदाहरण बनेगा और यह संदेश देगा कि देश की महिलाएं हर क्षेत्र में नेतृत्व करने में सक्षम हैं.
दरअसल, Prime Minister Narendra Modi का दो दिवसीय दौरे पर काशी में प्रस्तावित है. इस दौरान देश और काशी को कई हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं देंगे और जनसभा को भी संबोधित करेंगे. इसकी तैयारी तेज हो गई है. प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत Prime Minister काशी में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन यहां से प्रस्थान करेंगे.
–
विकेटी/एएसएच