
New Delhi, 17 अप्रैल . दक्षिणी दिल्ली के सीआर पार्क इलाके से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां पिता और पुत्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना में एक अन्य व्यक्ति मामूली रूप से घायल बताया जा रहा है.
Police के अनुसार, घटना की जानकारी Friday की शाम को मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने जांच शुरू कर दी. शुरुआती जांच में सामने आया है कि हत्या के पीछे पैसों के लेन-देन का विवाद कारण हो सकता है.
दिल्ली Police ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है, लेकिन वह अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है.
फिलहाल, Police पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के सभी पहलुओं को स्पष्ट किया जा सके.
बता दें कि इससे पहले दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में नाबालिग लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है. हमले के बाद घायल अवस्था में उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया.
मृतक के भाई मोहित ने आरोप लगाया था कि उसके भाई रोहन को पहले से ही निशाना बनाया जा रहा था. आरोपी लड़का पहले भी रोहन पर चाकू से हमला कर चुका था, लेकिन उस समय मामला शांत हो गया था और सख्त कार्रवाई नहीं हुई. घटना वाले दिन आरोपी ने रोहन को बुलाया और फिर 3-4 लड़कों के साथ उसे एक तरफ ले गया. वहां ले जाकर उस पर चाकू से हमला किया गया.
सुनीता नाम की एक महिला ने भी बताया कि पहले भी रोहन को चाकू मारा गया था, लेकिन उस समय मामला आपसी समझौते के नाम पर खत्म कर दिया गया था. उन्होंने बताया कि वह तीन भाइयों में से एक था और अब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिवार का कहना है कि आरोपी पक्ष की तरफ से सुनियोजित तरीके से हमला किया गया. पहले भी इस मामले को दबाने की कोशिश की गई थी और Police तक बात पहुंचने के बावजूद कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया.
–
एएमटी/डीकेपी