
अबू धाबी, 15 मई . Prime Minister Narendra Modi ने Friday को अबू धाबी में यूएई के President शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की. इस बैठक में दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करने पर बात हुई. खास तौर पर ऊर्जा, व्यापार और निवेश, ब्लू इकोनॉमी, टेक्नोलॉजी और फिनटेक, रक्षा और लोगों के बीच आपसी जुड़ाव जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई.
दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की स्थिति और दूसरे वैश्विक मुद्दों पर भी अपने विचार साझा किए.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा, “Prime Minister Narendra Modi और शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच अबू धाबी में आज बेहद सकारात्मक और व्यापक बातचीत हुई. दोनों नेताओं ने भारत-यूएई साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की. बातचीत में ऊर्जा, व्यापार और निवेश, ब्लू इकोनॉमी, टेक्नोलॉजी और फिनटेक, रक्षा और लोगों के बीच आपसी जुड़ाव जैसे कई मुद्दे शामिल रहे.”
उन्होंने कहा, “दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की स्थिति और अन्य वैश्विक मुद्दों पर बात की. Prime Minister मोदी ने हाल ही में यूएई पर हुए हमलों और उसकी संप्रभुता तथा क्षेत्रीय अखंडता को नुकसान पहुंचाने की कोशिशों की कड़ी निंदा की. दोनों नेताओं ने शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए अपनी साझा प्रतिबद्धता दोहराई.”
बैठक के दौरान दोनों नेताओं की मौजूदगी में ऊर्जा, रक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर, शिपिंग और एडवांस टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में कई समझौतों का आदान-प्रदान भी हुआ. विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इससे भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी को गति मिलेगी.
रणधीर जायसवाल ने पोस्ट में बताया कि यूएई ने India में पांच अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की है. इससे India के बाजार और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिलेगी. इस यात्रा से India की ऊर्जा सुरक्षा को भी बड़ा फायदा होगा.
यूएई के President से मुलाकात के दौरान Prime Minister मोदी ने पश्चिम एशिया में संघर्ष के समय भारतीय समुदाय का ख्याल रखने के लिए यूएई Government और शाही परिवार का धन्यवाद भी किया.
Prime Minister मोदी ने कहा, “हम यूएई में हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं. जिस तरह यूएई को निशाना बनाया गया, वह किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता. मुश्किल हालात में आपने जिस संयम और साहस का परिचय दिया, वह प्रशंसनीय है. आपके नेतृत्व में राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता बनाए रखने के लिए उठाए गए कदमों के लिए हम आपको बधाई देते हैं.”
उन्होंने आगे कहा, “ऐसे कठिन समय में आपने भारतीय समुदाय का जिस तरह ध्यान रखा और उन्हें अपने परिवार के सदस्यों की तरह संभाला, उसके लिए मैं यूएई Government और शाही परिवार का दिल से आभार व्यक्त करता हूं.”
इससे पहले दिन में Prime Minister मोदी यूएई पहुंचे, जहां से उनके पांच देशों के दौरे की शुरुआत हुई. अबू धाबी एयरपोर्ट पर यूएई के President शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने उनका स्वागत किया. इससे पहले, जब Prime Minister मोदी का विमान यूएई के हवाई क्षेत्र में पहुंचा, तब यूएई के एफ-16 लड़ाकू विमानों ने उसे एस्कॉर्ट किया.
–
एवाई/एबीएम