पूर्वी दिल्ली में हथियारबंद लूटकांड का खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, सोने की चेन और 2.31 लाख रुपए बरामद

New Delhi, 15 मई . पूर्वी दिल्ली Police ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सोने के व्यापारी से हुई हथियारबंद लूट की गुत्थी सुलझा ली है. स्पेशल स्टाफ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट और प्रीत विहार थाना Police की संयुक्त कार्रवाई में दो मुख्य लुटेरों सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

कार्रवाई के दौरान Police ने लूटे गए 21 सोने की चेन और 2.31 लाख रुपए नकद भी बरामद किए हैं, जो कुल लूटे गए माल का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा है.

Police की ओर से Friday को जारी एक प्रेस नोट के अनुसार, यह वारदात 3 मई की रात करीब 10:30 बजे की है, जब मंडावली में पिछले 22 वर्षों से काम कर रहे स्वर्णकार सुकुमार धारा अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे. तभी दो सशस्त्र बदमाशों ने उन्हें रोककर उनकी स्कूटी, 23 सोने की चेन, अन्य आभूषण, 3 लाख रुपए नकद और मोबाइल फोन लूट लिया. इस मामले में प्रीत विहार थाने में First Information Report दर्ज कर तुरंत जांच शुरू की गई.

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल स्टाफ और स्थानीय Police की संयुक्त टीमें गठित की गईं. जांच के दौरान Police ने 10 दिनों में 600 से अधिक cctv कैमरों की फुटेज खंगाली. आरोपी लगातार Police से बचने के लिए कपड़े बदलते रहे, अलग-अलग वाहनों का इस्तेमाल किया और यहां तक कि लूटा गया मोबाइल एक चलते ट्रक में फेंक दिया ताकि जांच को गुमराह किया जा सके.

Police टीम ने तकनीकी विश्लेषण, स्थानीय खुफिया जानकारी और लगातार निगरानी के जरिए आरोपियों की मूवमेंट को ट्रेस किया. जांच में सामने आया कि आरोपी विकास मार्ग, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, सिग्नेचर ब्रिज, भजनपुरा, घोंडा होते हुए जाफराबाद (उत्तर-पूर्वी दिल्ली) तक पहुंचे थे. अंततः Police ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विजय कुमार (30), सुनील (35), अर्जुन (26), आनंद (21) और हरीश (42) के रूप में हुई है. इनमें विजय कुमार और सुनील मुख्य लुटेरे हैं, जबकि अन्य तीन आरोपी रेकी और सूचना देने में शामिल थे. विजय कुमार पर पहले से 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं.

Police ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया ज्वेलरी बैग, फ्लोरोसेंट जैकेट, वारदात में पहने गए कपड़े, हेलमेट और पिट्ठू बैग भी बरामद किया है. Police के अनुसार, इस ऑपरेशन ने पूर्वी जिला Police की तकनीकी दक्षता और पेशेवर जांच क्षमता को दर्शाया है. मामले में आगे की जांच जारी है.

पीएसके

Leave a Comment