पीएम मोदी ने अरुणाचल और नगालैंड के सांसदों को दिया भरोसा, बाढ़ से निपटने में केंद्र देगा पूरा सहयोग

New Delhi, 30 जुलाई . Prime Minister Narendra Modi ने Thursday को अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड के पांच सांसदों को भरोसा दिलाया कि केंद्र Government भारी बारिश और बाढ़ से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए सभी जरूरी सहायता देगी और संबंधित राज्य Governmentों के साथ मिलकर समन्वय से काम करती रहेगी.

दोनों पूर्वोत्तर राज्यों के सांसदों से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, “अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड के सांसदों से मुलाकात हुई. हमने बाढ़ के कारण इन राज्यों में बनी स्थिति पर बात की. केंद्र Government संबंधित राज्य Governmentों के साथ मिलकर चुनौतियों से निपटने के लिए काम करती रहेगी. सभी के कुशल और सुरक्षित रहने की कामना करता हूं.”

केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू के नेतृत्व में पांच सांसदों ने संसद भवन, New Delhi में Prime Minister से मुलाकात की. इस दौरान दोनों राज्यों में बाढ़ की मौजूदा स्थिति पर चर्चा हुई.

बाद में किरेन रिजिजू ने एक्स पर लिखा, “अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड के सांसदों ने Prime Minister Narendra Modi जी से संसद भवन में मुलाकात कर दोनों राज्यों की बाढ़ स्थिति से अवगत कराया. Prime Minister ने हर संभव मदद का भरोसा दिया और प्रभावित लोगों के लिए समय पर राहत, पुनर्स्थापन और सहायता सुनिश्चित करने के लिए जरूरी निर्देश भी दे दिए हैं.”

Prime Minister से मिलने वाले सांसदों में तापिर गाओ (Lok Sabha, अरुणाचल प्रदेश), ताई तागक (राज्यसभा, अरुणाचल प्रदेश), एस. सुपोंगमेरेन जमीर (Lok Sabha, नगालैंड) और एस. फांगनोन कोन्याक (राज्यसभा, नगालैंड) शामिल थे.

कांग्रेस सांसद एस. सुपोंगमेरेन जमीर को छोड़कर बाकी सभी सदस्य भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से हैं.

अरुणाचल पूर्व Lok Sabha सीट से सांसद तापिर गाओ ने एक्स पर लिखा: “ Prime Minister Narendra Modi का दिल से आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड के सांसदों से मुलाकात कर बाढ़ की स्थिति को लेकर हमारी चिंताएं धैर्यपूर्वक सुनीं. Prime Minister ने भरोसा दिया कि India Government प्रभावित लोगों को राहत और सहायता देने के लिए हर संभव मदद करेगी.”

पिछले महीने से ही नगालैंड और अरुणाचल प्रदेश भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित हैं. इनसे कई लोगों की जान गई है और संपत्ति, बुनियादी ढांचे, घरों और फसलों को नुकसान पहुंचा है.

भारतीय वायुसेना नगालैंड Government के साथ समन्वय कर राज्य के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर बचाव और राहत अभियान चला रही है. अब तक 300 से अधिक फंसे नागरिकों को सुरक्षित निकाला जा चुका है, जबकि क्षतिग्रस्त सड़क नेटवर्क के कारण कटे दूरदराज के जिलों में जरूरी राहत सामग्री हवाई मार्ग से पहुंचाई जा रही है.

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मंत्री किरेन रिजिजू और अरुणाचल प्रदेश के Chief Minister पेमा खांडू ने हाल ही में अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय और हवाई सर्वेक्षण किया था.

चौहान ने बाढ़ग्रस्त अरुणाचल प्रदेश के लिए व्यापक केंद्रीय सहायता का आश्वासन दिया. उन्होंने नुकसान का विस्तृत आकलन कराने, घर बह जाने वाले परिवारों के लिए नए घर बनाने और फसल, कृषि भूमि व पशुधन के नुकसान के लिए मुआवजे का भी ऐलान किया.

अरुणाचल प्रदेश के Chief Minister ने पहले ही कहा था कि Prime Minister और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को स्थिति से अवगत करा दिया गया है, और केंद्र Government हर संभव सहायता देगी.

उन्होंने भरोसा जताया कि केंद्र और राज्य के संयुक्त प्रयासों से जल्द सामान्य स्थिति बहाल होगी. साथ ही भविष्य में ऐसी प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए वैज्ञानिक और दीर्घकालिक समाधान पर भी काम किया जाएगा.

डीएससी

Leave a Comment