
Bengaluru, 30 जुलाई . कर्नाटक Government ने कावेरी जल विवाद पर राज्य की आगे की रणनीति तय करने के लिए 2 अगस्त को सर्वदलीय बैठक बुलाने का फैसला किया है. Chief Minister डी. के. शिवकुमार ने Thursday को New Delhi में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि बैठक उनके आधिकारिक आवास ‘कृष्णा’ में आयोजित होगी.
डी. के. शिवकुमार ने बताया कि बैठक में राज्य के सभी पूर्व Chief Minister , कावेरी बेसिन क्षेत्र के सांसद, सभी Political दलों के नेताओं और विधानसभा में विभिन्न दलों के फ्लोर लीडरों को आमंत्रित किया गया है. उन्होंने कहा कि इस बैठक में कावेरी जल विवाद पर राज्य की भावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी.
उन्होंने बताया कि फिलहाल कर्नाटक Government संबंधित प्राधिकरणों के समक्ष अपना पक्ष मजबूती से रख रही है और वरिष्ठ अधिकारी राज्य की ओर से दलीलें पेश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि वह पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.
शिवकुमार ने कहा कि Union Minister प्रह्लाद जोशी, वी. सोमन्ना, पूर्व Chief Minister बसवराज बोम्मई, जगदीश शेट्टार समेत सभी सांसद और Union Minister Political मतभेदों से ऊपर उठकर कर्नाटक के हितों की रक्षा के लिए सहयोग कर रहे हैं.
तमिलनाडु के Chief Minister विजय से मुलाकात को लेकर पूछे गए सवाल पर शिवकुमार ने टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि वह किसी टकराव की स्थिति नहीं चाहते. उन्होंने कहा कि देश का कानून सर्वोपरि है और दोनों राज्यों के लोगों की भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए.
कैबिनेट विस्तार में हो रही देरी पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने भाजपा नेता बी. वाई. विजयेंद्र और उनके पिता तथा पूर्व Chief Minister बी. एस. येदियुरप्पा पर तंज कसते हुए कहा कि लंबे समय तक बिना पूर्ण मंत्रिमंडल के शासन करने का अवसर केवल उन्हें ही मिला था.
गौरतलब है कि कावेरी जल विनियमन समिति ने हाल ही में कर्नाटक को 15 दिनों तक प्रतिदिन 3,500 क्यूसेक पानी तमिलनाडु को छोड़ने का निर्देश दिया है. इसके बाद राज्य में विवाद तेज हो गया है और कई स्थानों पर किसान संगठनों तथा कन्नड़ संगठनों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं. उनका कहना है कि Government को राज्य के पेयजल हितों की रक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाने चाहिए.
–
डीएससी