Skip to content
Sunday, 22 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
मनोरंजन,राष्ट्रीय

जेपीएससी-जेएसएसी विवाद: आंदोलित छात्रों के बीच रांची पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- आपकी आवाज जायज, गाया ‘आरंभ है प्रचंड’

जेपीएससी-जेएसएसी विवाद: आंदोलित छात्रों के बीच रांची पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- आपकी आवाज जायज, गाया ‘आरंभ है प्रचंड’

रांची, 8 अगस्त . Jharkhand में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और पेपर लीक के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन को Saturday को मशहूर Actor, गायक और लेखक पीयूष मिश्रा का समर्थन मिला. वह रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम स्थित आंदोलन स्थल पहुंचे और अनशन-सत्याग्रह कर रहे छात्रों से मुलाकात की.

पीयूष मिश्रा ने छात्रों का हौसला बढ़ाया और उनके संघर्ष के प्रति समर्थन जताया. उन्होंने छात्रों के बीच अपना चर्चित गीत ‘आरंभ है प्रचंड’ भी गाया. गीत के दौरान आंदोलन स्थल पर मौजूद छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला.

छात्रों से बातचीत के दौरान पीयूष मिश्रा ने कहा कि उन्होंने आंदोलन कर रहे कुछ छात्रों के इंटरव्यू देखे थे. उनकी आंखों में दर्द और परेशानी देखकर उन्हें रांची आने की प्रेरणा मिली. उन्होंने कहा कि उनके पास दो दिन का समय था और वह इस दौरान छात्रों के बीच आकर उनके साथ खड़ा होना चाहते थे. उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की शर्मिंदगी है कि Mumbai फिल्म इंडस्ट्री से इस आंदोलन को लेकर बहुत कम लोग बोल रहे हैं.

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री को एक नजर से नहीं देखा जाना चाहिए और वहां भी ऐसे लोग हैं जो छात्रों के साथ हैं. पीयूष मिश्रा ने छात्रों को देश का भविष्य बताते हुए उनके संघर्ष की सराहना की. उन्होंने कहा कि छात्र जिस मुद्दे को लेकर लड़ रहे हैं, वह महत्वपूर्ण है और उन्हें अपनी आवाज मजबूती से उठानी चाहिए. हालांकि, उन्होंने छात्रों से आंदोलन की मर्यादा बनाए रखने की अपील भी की.

उन्होंने कहा कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण और अनुशासित होना चाहिए. आंदोलन में किसी तरह की बदतमीजी, गाली-गलौज या अपशब्दों का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए. उन्होंने छात्रों को Political हस्तक्षेप से भी दूर रहने की सलाह दी.

पीयूष मिश्रा ने कहा कि वह केवल समर्थन देने के लिए यहां नहीं आए हैं. वह और उनके कुछ साथी आंदोलनकारी छात्रों की जरूरतों में मदद करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने आंदोलन स्थल पर मेडिकल सहायता, भोजन, आर्थिक मदद और तिरपाल, गद्दे व दरियों जैसी जरूरी सामग्री उपलब्ध कराने की बात कही.

उन्होंने अपने अन्य साथियों से भी छात्रों की मदद के लिए आगे आने की अपील की. भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्र 29 जुलाई से रांची में आंदोलन कर रहे हैं. छात्र 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा और अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी की सीबीआई जांच कराने तथा परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे हैं. आंदोलनकारी छात्र मामले की सीबीआई और ईडी से जांच की मांग भी कर रहे हैं.

–

एसएनसी/डीकेपी

Share