Skip to content
Sunday, 22 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

बहरीन में ईरानी हमले में दो लोग घायल, पाकिस्तानी नागर‍िक की हालत गंभीर

बहरीन में ईरानी हमले में दो लोग घायल, Pakistanी नागर‍िक की हालत गंभीर

मनामा, 22 नवंबर . बहरीन ने Sunday को बताया कि एक दिन पहले हुए ईरानी हमलों में एक बहरीनी नागरिक और एक Pakistanी निवासी घायल हो गए.

बहरीन के गृह मंत्रालय ने social media प्लेटफॉर्म एक्‍स पर जानकारी दी कि बहरीनी नागरिक की हालत स्थिर है, जबकि Pakistanी निवासी की हालत गंभीर बनी हुई है. दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, Saturday को मंत्रालय ने कहा था कि एक नागरिक औद्योगिक परिसर को निशाना बनाया गया, जिससे वहां आग लग गई. शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, घटना में संपत्ति को नुकसान पहुंचा, लेकिन उस समय किसी के घायल होने की जानकारी नहीं मिली थी.

बाद में उसी दिन बहरीन डिफेंस फोर्स ने बताया कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने ईरान की ओर से किए गए कई हवाई हमलों को रोकने की कार्रवाई की. हमलों को रोकने के दौरान गिरे मलबे से कुछ स्थानों पर मामूली नुकसान हुआ.

Sunday को बहरीन के विदेश मंत्रालय ने ईरान के लगातार हवाई हमलों की निंदा की. मंत्रालय ने ईरान से दूसरे देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के कथित उल्लंघन को बंद करने की अपील की.

वहीं, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने Saturday रात दावा किया कि उसने जवाबी कार्रवाई के तहत बहरीन में स्थित दो एयरबेस पर अमेरिकी रडार प्रणालियों को मिसाइल और ड्रोन हमलों से निशाना बनाया.

आईआरजीसी ने अपने आधिकारिक समाचार माध्यम ‘सेपाह न्यूज’ में जारी बयान में कहा कि यह ‘हाइब्रिड ऑफेंसिव’ अभियान ईरान के हवाई क्षेत्र के कथित उल्लंघन और उसके खिलाफ जारी आक्रामक गतिविधियों के जवाब में चलाया गया.

बयान के अनुसार, बहरीन के अल-रिफा और अवाली साखिर एयरबेस को निशाना बनाया गया. आईआरजीसी ने दावा किया कि इन ठिकानों पर मौजूद अमेरिकी सेना की ‘पैट्रियट एयर डिफेंस प्रणाली’ के दो रडार हमले में प्रभावित हुए.

आईआरजीसी ने कहा कि इससे पहले दिन में अमेरिकी सेना के एमक्‍यू-1 प्रीडेटर और एमक्‍यू-9 रीपर ड्रोन ईरान के हवाई क्षेत्र में घुसे थे.

आईआरजीसी ने चेतावनी दी कि देश का हवाई क्षेत्र उनके लिए ‘रेड लाइन’ है और किसी भी देश या सैन्य ताकत द्वारा इसका उल्लंघन किए जाने पर कड़ा और निर्णायक जवाब दिया जाएगा. यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ रहा है और कई देशों की नजरें पश्चिम एशिया की सुरक्षा स्थिति पर टिकी हुई हैं.

–

एवाई/एबीएम

Share