‘टीम बड़ी है, तो ज्यादा मेडल आने की भी उम्मीद’, वर्ल्ड पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन करने को तैयार झंडू-अशोक

New Delhi, 22 नवंबर . बहरीन में आयोजित होने वाली एलीट वर्ल्ड पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 के लिए रवाना होने से पहले भारतीय पैरा टीम के लिए दिल्ली में एक विशेष कार्यक्रम रखा गया.
India के स्टार पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने उम्मीद जताई कि वह इस टूर्नामेंट में भी देश का झंडा शान से लहराने का पूरा प्रयास करेंगे.
‘ ’ के साथ खास बातचीत करते हुए झंडू ने कहा, “एक खिलाड़ी का उत्साह होता है कि वो अपने Prime Minister से मिले और उनसे प्रेरणा लें. हमारी India Government बहुत मददगार है और वह खिलाड़ियों की काफी मदद कर रही है. हमारे पीसीआई हैं और जो हमारे चेयरमैन हैं, जेपी सिंह, वो भी पैरा पावरलिफ्टिंग को आगे बढ़ाने में काफी मदद कर रहे हैं. आज फिर से बहुत खुशी का पल है कि हम अपने India का झंडा लहराने के लिए फिर से जा रहे हैं.”
झंडू ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देश के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता था और वह इस टूर्नामेंट में भी अपना दमखम दिखाना चाहेंगे.
वहीं, पैरा पावरलिफ्टर अशोक कुमार मलिक ने कहा कि उनका लक्ष्य देश के लिए गोल्ड मेडल लेकर आना है. उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट अब काफी कड़ा हो गया है. अशोक के अनुसार, पहले देश की तरफ से काफी कम खिलाड़ी टूर्नामेंट में हिस्सा लेने जाते थे, लेकिन इस बार 17 से 18 खिलाड़ी जा रहे हैं. हालांकि, उन्होंने कहा कि टीम काफी बड़ी है, तो इस बार ज्यादा मेडल आने की भी उम्मीद है.
इस कार्यक्रम में India में बहरीन के राजदूत महामहिम अब्दुलूहमान मोहम्मद अहमद अल गौद मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे. उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं.
एलीट वर्ल्ड पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का यह 12वां संस्करण बहरीन में आयोजित हो रहा है. टूर्नामेंट की शुरुआत 27 नवंबर से होगी और यह 2 दिसंबर तक चलेगा. बहरीन पहली बार इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है.
–
एसएम/एबीएम


