Skip to content
Monday, 23 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

2030 तक 350 अरब डॉलर का होगा टेक्सटाइल बाजार, कपास उत्पादन में 15-20 प्रतिशत गिरावट : गिरिराज सिंह

2030 तक 350 अरब डॉलर का होगा टेक्सटाइल बाजार, कपास उत्पादन में 15 20 प्रतिशत गिरावट : गिरिराज सिंह

2030 तक 350 अरब डॉलर का होगा टेक्सटाइल बाजार, कपास उत्पादन में 15-20 प्रतिशत गिरावट : गिरिराज सिंह

पुणे, 22 नवंबर . केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने Maharashtra के आधिकारिक दौरे पर पुणे में हैंडलूम, हस्तशिल्प, कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (सीसीआई), सेंट्रल सिल्क बोर्ड (सीएसबी), जूट और राज्य एवं क्षेत्रीय वस्त्र विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की.

गिरिराज सिंह ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “Maharashtra के आधिकारिक दौरे पर पुणे में हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट, सीसीआई, सीएसबी, जूट और राज्य एवं क्षेत्रीय वस्त्र विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की. इस दौरान Maharashtra, विशेषकर पुणे की समृद्ध वस्त्र एवं हस्तशिल्प परंपरा को प्रोत्साहन देने, स्थानीय कारीगरों और बुनकरों की प्रतिभा को पहचान दिलाने और उनके लिए नए अवसर सृजित करने से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई. Maharashtra की समृद्ध हस्तशिल्प एवं वस्त्र विरासत को नई पहचान दिलाने और यहां के कारीगरों व बुनकरों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं.”

बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए Union Minister ने कहा, “भले ही पश्चिमी Maharashtra में टेक्सटाइल निर्माण इकाइयां कम हों, लेकिन यह क्षेत्र कपास की खेती का एक बड़ा केंद्र है. यहां हैंडलूम और हस्तशिल्प समेत कई तरह की इकाइयां और गतिविधियां मौजूद हैं. India का लक्ष्य 2030-31 तक 350 अरब डॉलर के बाजार आकार तक पहुंचना है.”

उन्होंने कहा कि इस साल Maharashtra में सूखे के असर के कारण कपास के उत्पादन में 15-20 प्रतिशत की गिरावट आई है, जिससे इस उद्योग के लिए आयात करना जरूरी हो गया है. Government ने इसे आसान बनाने के लिए कुछ छूट दी हैं. फिलहाल, दिसंबर तक आयात की अनुमति दी गई है, और जरूरत पड़ने पर हम स्थिति का फिर से आकलन करेंगे.

गिरिराज सिंह ने टेक्निकल टेक्सटाइल के क्षेत्र में India की प्रगति पर भी बात की. उन्होंने कहा, “हमारे पास मेडिटेक, पैकटेक, मोबिलटेक और एग्रीटेक जैसे सेगमेंट हैं. पहले, हम डायपर और सैनिटरी नैपकिन जैसी चीजों के लिए भी आयात पर निर्भर थे, लेकिन आज, हम 3.64 अरब डॉलर के बाजार मूल्य तक पहुंच गए हैं, और हम 10,680 करोड़ रुपए की ‘प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव’ (पीएलआई) योजना लागू कर रहे हैं. असल में, पुणे में ही पीएलआई समर्थित नौ या दस इकाइयां काम कर रही हैं.”

उन्होंने कहा कि Government टेक्निकल टेक्सटाइल के लिए एडवांस्ड मैटीरियल में इनोवेशन को लेकर एनसीएल (नेशनल केमिकल लेबोरेटरी) के साथ मिलकर काम कर रही है. उदाहरण के लिए बुलेटप्रूफ जैकेट, पहले इन्हें विदेशों से मंगाना पड़ता था, लेकिन अब हमने खुद यह उत्पाद विकसित कर लिया है. एनसीएल ने इसे संभव बनाया है. इसका फैब्रिक तैयार कर लिया गया है और फिलहाल इसकी टेस्टिंग चल रही है.

Union Minister ने कहा कि Maharashtra की वस्त्र विरासत को नई पहचान दिलाना और कारीगरों-बुनकरों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना Government की प्राथमिकता है. पुणे में हुई बैठक में स्थानीय कारीगरों के लिए नए अवसर, बाजार, डिजाइन और तकनीक को लेकर भी चर्चा हुई.

–

एससीएच/वीसी

Share