Skip to content
Wednesday, 25 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

सरकार, कंपनियां और सामाजिक संगठन मिलकर करें गिग वर्कर्स की सुरक्षा सुनिश्चित : कपिल मिश्रा

Government, कंपनियां और सामाजिक संगठन मिलकर करें गिग वर्कर्स की सुरक्षा सुनिश्चित : कपिल मिश्रा

New Delhi, 23 नवंबर . दिल्ली के श्रम एवं रोजगार मंत्री कपिल मिश्रा ने Monday को गिग वर्कर्स के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, कौशल विकास, रोजगार के नए अवसरों और सामाजिक क्षेत्र में संस्थागत सहयोग पर चर्चा की.

India मंडपम में फ्लिपकार्ट फाउंडेशन द्वारा आयोजित वार्षिक सम्मेलन ‘संपर्क 2026’ को संबोधित करते हुए कपिल मिश्रा ने कहा कि गिग इकोनॉमी India के रोजगार परिदृश्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है. यह क्षेत्र डिलीवरी पार्टनर्स, वेयरहाउस कर्मचारियों और अन्य जमीनी स्तर के कामगारों के योगदान से चलता है. इसलिए, यह बहुत जरूरी है कि Government, कंपनियां और सामाजिक संगठन मिलकर इन कामगारों की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करें.

कपिल मिश्रा ने फ्लिपकार्ट फाउंडेशन और अन्य कंपनियों से दिल्ली Government की इस पहल में भागीदार बनने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि Government गिग वर्कर्स के लिए ‘रेस्टिंग जोन’ (आराम करने की जगह) विकसित करने के लिए जगह उपलब्ध कराने को तैयार है.

उन्होंने बताया कि शालीमार बाग में पहले ही एक मॉडल सेंटर शुरू किया जा चुका है, जहां गिग वर्कर्स बैठकर आराम कर सकते हैं, अपने मोबाइल फोन चार्ज कर सकते हैं और पीने के पानी जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं.

मिश्रा ने कहा कि दिल्ली Government प्रमुख बाजारों और अधिक डिलीवरी वाले व्यस्त इलाकों में भी ऐसे ही सेंटर विकसित करने की दिशा में काम कर रही है.

उन्होंने कहा कि दिल्ली Government, केंद्र Government के साथ मिलकर लगातार गिग वर्कर्स के कल्याण के लिए काम कर रही है. उन्होंने बताया कि अध्यक्ष रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए नियोक्ताओं और कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें भी की गई हैं.

Prime Minister Narendra Modi के विजन के अनुरूप केंद्र Government गिग वर्कर्स की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए नीतिगत स्तर पर भी काम कर रही है. कपिल मिश्रा ने कहा कि राज्यों में गिग वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड (गिग वर्कर कल्याण बोर्ड) बनाने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं.

दिल्ली के मंत्री ने कहा कि गिग वर्कर्स को सिर्फ काम पर रखना ही काफी नहीं है. उनके लिए सुरक्षित और सुविधाजनक कामकाजी माहौल सुनिश्चित करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है.

उन्होंने कहा कि डिलीवरी पार्टनर्स भीषण गर्मी, भारी बारिश, जलभराव और कड़ाके की ठंड में भी काम करते रहते हैं. कई बार उन्हें देर रात तक भी सेवाएं देनी पड़ती हैं. इसलिए उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य, आराम और मानसिक भलाई पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए.

कपिल मिश्रा ने गिग वर्कर्स के कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) पर भी विशेष जोर दिया और कहा कि डिलीवरी पार्टनर्स के करियर को आगे बढ़ाने के लिए नए अवसर पैदा किए जाने चाहिए. बयान में कहा गया है कि दिल्ली Police के संयुक्त आयुक्त मधुर वर्मा भी चर्चा के लिए इस कार्यक्रम में मौजूद थे.

–

एससीएच/वीसी

Share