गुजरात में श्रमिकों के लिए वरदान बनी अन्नपूर्णा योजना, सिर्फ 5 रुपए में मिल रहा पौष्टिक भोजन

गांधीनगर, 24 नवंबर . Gujarat Government की ‘श्रमिक अन्नपूर्णा योजना’ राज्य के हजारों मेहनत-मजदूरी करने वालों के लिए वरदान बन गई है. इस योजना के तहत श्रमिकों को केवल पांच रुपए में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है.
श्रमिकों के मुताबिक इतनी कम कीमत में दाल, चावल, रोटी, सब्जी, अचार और गुड़ मिलने से उनकी न सिर्फ खाने की परेशानी दूर हो गई है, बल्कि पैसों की भी बचत हो रही है.
लाभार्थी शंकरभाई चौहान ने कहा कि वह नियमित रूप से टिफिन लेने आते हैं. खाना बहुत अच्छा बनता है. टिफिन में रोटी, चावल, दाल और गुड़ आदि सब अच्छा मिलता है. भोजन खाने में भी बिल्कुल अच्छा लगता है. यह टिफिन बहुत अच्छा है.
वहीं, लाभार्थी दीपकभाई ने कहा कि इस योजना से हम मजदूरों के पैसे बच जाते हैं और समय भी खराब नहीं होता है. सुबह अतिरिक्त मेहनत भी नहीं करनी पड़ती है, इसलिए यह टिफिन बहुत अच्छा है. हर एक व्यक्ति के लिए, मजदूर वर्ग के लिए सब्जी भी अच्छी होती है. इसमें जो अलग-अलग सब्जियों का कॉम्बिनेशन करते हैं, उसके कारण इसका स्वाद भी बहुत अच्छा लगता है.
योजना के तहत श्रमिक अपना टिफिन भी पैक करवा सकते हैं. इतना ही नहीं, किसी कंस्ट्रक्शन साइट पर 50 से ज्यादा मजदूर होने पर वहां डोर स्टेप डिलीवरी की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है. अब तक निर्माण स्थलों पर लगभग 27 लाख श्रमिकों को भोजन वितरित किया जा चुका है.
भोजन केंद्र के संचालक गौतमभाई बाघेला ने कहा कि यह श्रमिक अन्नपूर्णा योजना उन वर्करों के लिए है जो काम करते हैं. उन लोगों को सुबह 7 बजे से 11 बजे तक खाना मिलता है. जो श्रमिक हैं, जैसे कोई राजमिस्त्री के काम पर जा रहा हो, कोई प्लंबिंग के काम पर जा रहा हो, कोई लाइट फिटिंग के काम पर जा रहा हो, कोई पेंटिंग के काम पर जा रहा हो, तो उन लोगों को सुबह का खाना बनाने में बहुत तकलीफ होती थी.
Chief Minister भूपेंद्र पटेल ने हाल ही में इस योजना का विस्तार करते हुए राज्य के 28 जिलों में श्रमिक अन्नपूर्णा योजना के 101 नए भोजन केंद्रों का ई-लोकार्पण किया है. अब राज्य के सभी 34 जिलों में कुल 394 केंद्रों के माध्यम से रोजाना लगभग 45 हजार श्रमिकों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है. Government इस योजना का दायरा बढ़ाने की तैयारी में भी जुटी है और जल्द ही केंद्रों की संख्या दोगुना कर प्रतिदिन एक लाख श्रमिकों को भोजन प्रदान करने की योजना बना रही है.
श्रम, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के सचिव लोचन सेहरा ने कहा कि अब आने वाले 6 महीनों में 300 और नए केंद्र शुरू किए जाएंगे. यानी कुल केंद्र जो है, वे लगभग 700 हो जाएंगे और लगभग एक लाख लोगों को रोजाना भोजन मिलेगा. Gujarat Government और Chief Minister का एक ही संकल्प है कि हर एक श्रमिक को क्वालिटी वाला एक वक्त का खाना Government की तरफ से उपलब्ध कराया जाए और वह भी जहां वे काम कर रहे हैं, वहीं पर उपलब्ध कराया जाए.
जाहिर है कि राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले श्रमिकों के कल्याण के लिए वर्ष 2017 से ‘श्रमिक अन्नपूर्णा योजना’ शुरू की गई थी. तब से अब तक राज्य में इस योजना के तहत पांच करोड़ से अधिक श्रमिकों को भोजन वितरित किया जा चुका है.
इस योजना का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों को सस्ता, पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना है, ताकि वे बिना किसी चिंता के अपने काम पर ध्यान दे सकें. सुबह के समय जब श्रमिक काम पर जाते हैं, तो उन्हें खाना बनाने का समय नहीं मिलता. ऐसे में यह योजना उनके लिए काफी मददगार साबित हो रही है.
Government का कहना है कि श्रमिकों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी इस योजना का अहम हिस्सा है. भोजन में सभी जरूरी पोषक तत्वों का ध्यान रखा जाता है. मेनू में समय-समय पर बदलाव भी किया जाता है, ताकि श्रमिकों को अलग-अलग स्वाद मिल सके और उन्हें पौष्टिक भोजन मिले.
Gujarat के अन्य जिलों में भी इस योजना को लेकर श्रमिकों में काफी उत्साह है. श्रमिकों का कहना है कि पहले उन्हें बाहर होटलों में महंगा खाना खाना पड़ता था, जिससे उनकी आधी कमाई खाने पर ही खर्च हो जाती थी. अब सिर्फ 5 रुपए में भरपेट और पौष्टिक खाना मिलने से उनकी बचत हो रही है और परिवार की आर्थिक स्थिति भी सुधर रही है.
–
एससीएच/डीकेपी


