लोकल से ग्लोबल हुई काशी की देव दीपावली, देशभर से पहुंचे पर्यटक

वाराणसी, 24 नवंबर . काशी में देव दीपावली का महापर्व Tuesday को भव्यता और उल्लास के साथ मनाया गया.
आगरा से अपने परिवार के साथ काशी पहुंचीं रंजना कुशवाहा ने अस्सी घाट से देव दीपावली का अद्भुत नजारा देखा. उन्होंने कहा कि काशी के बारे में जैसा सुना था, यहां आकर वैसा ही अनुभव हुआ. योगी Government ने देव दीपावली की भव्यता देखने और गंगा आरती का आनंद लेने के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की थीं. पूरे परिवार के साथ काशी के इस महापर्व में शामिल होकर उन्हें बेहद खुशी हुई.
रायबरेली की स्वाति सिंह ने कहा कि गंगा आरती और दीपों की रोशनी के साथ लेजर शो, ग्रीन आतिशबाजी और ड्रोन शो ने देव दीपावली के उत्सव को और भी शानदार बना दिया. यहां भारतीय परंपरा और आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम देखने को मिला. योगी Government ने काशी की सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक आकर्षणों के साथ प्रस्तुत कर इस आयोजन को यादगार बना दिया.
हैदराबाद की सुनीता यादव ने कहा कि काशी की देव दीपावली देखकर खुद को धन्य महसूस किया.
हैदराबाद से आईं सुनीता यादव ने देव दीपावली की भव्यता देखकर प्रसन्नता जताई. उन्होंने कहा कि योगी Government और स्थानीय प्रशासन की ओर से बहुत अच्छी व्यवस्थाएं की गई थीं. परिवार के साथ मंदिरों में दर्शन करने के बाद उन्होंने गंगा की महाआरती और विभिन्न शो का आनंद लिया. काशी की आध्यात्मिकता और घाटों की अद्भुत सजावट ने उनके मन पर गहरी छाप छोड़ी.
पुरेंद्र पौराणिक ने कहा कि Government और स्थानीय प्रशासन ने देव दीपावली पर काशी में दिव्य वातावरण तैयार किया. घाटों की आकर्षक सजावट, लाखों दीपों का एक साथ प्रज्ज्वलन, भव्य गंगा आरती और आधुनिक तकनीक से सजे शो का तालमेल बेहद मनमोहक रहा. इस अद्भुत आयोजन ने मन प्रसन्न कर दिया. काशी की देव दीपावली अब अपनी स्थानीय पहचान से निकलकर वैश्विक आकर्षण बन चुकी है.
–
विकेटी/डीकेपी


