दलित परिवारों से जुड़ाव और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए पीएम मोदी ने गुजरात के राज्यपाल की सराहना की

New Delhi, 22 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi ने Sunday को Gujarat के Governor आचार्य देवव्रत की सामाजिक सहभागिता, विशेष रूप से दलित परिवारों से जुड़ाव, स्वच्छता और राज्यभर में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की.
Gujarat में दिवाली और नववर्ष स्नेह मिलन कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि Governor जैसे संवैधानिक पद पर रहते हुए भी जनहित और राष्ट्रहित में योगदान देने तथा पद की गरिमा बनाए रखने का आचार्य देवव्रत ने उदाहरण प्रस्तुत किया है.
पीएम मोदी ने कहा, “जब मैं हमारे Governor आचार्य देवव्रत जी से मिलता हूं और उनकी बातें सुनता हूं, तो मुझे खुशी होती है. यह देखकर सुखद लगता है कि सामाजिक प्रतिबद्धता से जुड़े व्यक्ति ने Governor पद की गरिमा को बढ़ाया है और Gujarat के सामाजिक जीवन में सहज रूप से अपनी जगह बनाई है.”
उन्होंने विशेष रूप से Governor के गांवों के दौरे और दलित परिवारों के साथ संवाद का उल्लेख किया. पीएम मोदी ने कहा कि सैकड़ों परिवार ऐसे हैं, जो लोक भवन यानी Governor के निवास को अपना घर मानने लगे हैं.
Prime Minister ने कहा कि आचार्य देवव्रत ने यह दिखाया है कि सार्वजनिक जीवन में रहते हुए किस तरह समाज और राष्ट्र के हित में काम किया जा सकता है.
उन्होंने Governor की ओर से स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए आयोजित कार्यक्रमों और उनमें सहभागिता का भी जिक्र किया. पीएम मोदी ने कहा कि Gujarat ने स्वच्छता और जल संरक्षण के क्षेत्र में प्रगति की है. Governor के नेतृत्व में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे कार्यों से उन्हें विशेष प्रोत्साहन मिला है. उन्होंने कहा कि ये पहल Gujarat के अगले 100 वर्षों की नींव मजबूत करने में मददगार साबित होंगी.
प्राकृतिक खेती का विशेष उल्लेख करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह राज्य की मिट्टी को सुरक्षित रखने और आने वाली पीढ़ियों के लिए भूमि को संरक्षित करने के लिहाज से महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा, “प्राकृतिक खेती और Gujarat की धरती मां की रक्षा आने वाले समय में बहुत महत्वपूर्ण कार्य होंगे.”
Prime Minister ने भाजपा कार्यकर्ताओं से भी सामाजिक पहल में योगदान जारी रखने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि ईमानदार नीयत और स्पष्ट संकल्प के साथ किए गए समर्पित प्रयास अंततः परिणाम देते हैं और स्थायी बदलाव लाते हैं. पीएम मोदी ने कहा कि Gujarat के विकास के लिए समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी जरूरी है. राज्य में वर्षों से विकसित सामाजिक सद्भाव और एकता का माहौल Gujarat को आगे बढ़ाने के साथ-साथ देश के विकास में भी योगदान देगा.
Prime Minister ने Gujaratभर में दिवाली और नववर्ष मिलन कार्यक्रमों में जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संबोधन के दौरान ये बातें कहीं.
–
डीएससी


