Skip to content
Sunday, 22 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

हांगकांग में कार्यालय खोलेगा एआईआईबी, समझौते पर हस्ताक्षर

हांगकांग में कार्यालय खोलेगा एआईआईबी, समझौते पर हस्ताक्षर

बीजिंग, 22 नवंबर . चीनी Government और एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक (एआईआईबी) ने Saturday को हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र में बैंक का कार्यालय स्थापित करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए. इस समझौते के साथ ही हांगकांग में एआईआईबी का कार्यालय खोलने का रास्ता साफ हो गया है. इसमें कार्यालय की स्थापना, विशेषाधिकारों और उन्मुक्तियों के साथ-साथ उसके संचालन से जुड़े नियमों और सिद्धांतों को तय किया गया है.

इस मौके पर हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र Government के वित्त विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि एआईआईबी का हांगकांग में कार्यालय खोलने का फैसला शहर के अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय केंद्र के रूप में उसकी अहमियत को दर्शाता है. इससे अंतर्राष्ट्रीय पूंजी जुटाने और एशिया की अवसंरचना परियोजनाओं को वित्तीय सहायता देने में हांगकांग की विशेष भूमिका भी मजबूत होगी.

उन्होंने कहा कि हांगकांग Government कार्यालय की स्थापना और संचालन में पूरा सहयोग देगी. साथ ही, एआईआईबी के साथ अपने सहयोग को और आगे बढ़ाना चाहती है.

इसी दिन हांगकांग Government ने एआईआईबी के ‘परियोजना तैयारी विशेष कोष’ में 2 करोड़ अमेरिकी डॉलर का योगदान देने के लिए भी एक समझौता किया. इसके जरिए Government ने बैंक की परियोजनाओं और कामकाज के प्रति अपना समर्थन जताया.

गौरतलब है कि एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक ने जनवरी 2016 में औपचारिक रूप से अपना काम शुरू किया था, जबकि हांगकांग जून 2017 में इसका सदस्य बना. एआईआईबी एक बहुपक्षीय विकास बैंक है, जिसका मुख्य उद्देश्य अवसंरचना और अन्य उत्पादक क्षेत्रों में निवेश के जरिए एशिया के सतत आर्थिक विकास को बढ़ावा देना, संपन्नता बढ़ाना और क्षेत्रीय संपर्क व्यवस्था को मजबूत करना है.

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–

एबीएम/

Share