राज्य में महिला आरक्षण बिल को लेकर लोग दिखा रहे समर्थन : सीएम विष्णु देव साय

रायपुर, 15 अप्रैल . छत्तीसगढ़ के Chief Minister विष्णु देव साय ने बताया कि महिला आरक्षण बिल पर चर्चा करने के लिए Prime Minister Narendra Modi ने तीन दिवसीय संसद का विशेष सत्र आहूत किया है. यह सत्र प्रमुख रूप से 16, 17 और 18 तारीख को बुलाया गया है. इन तीन दिनों में इस विधेयक से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी. हम यह सुनिश्चित करेंगे कि चर्चा के दौरान कोई भी बिंदू छूट ना जाए.

उन्होंने Wednesday को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि महिला आरक्षण बिल पर चर्चा करने के लिए देशभर में महिलाएं अपना समर्थन दिखा रही है. महिलाएं अलग-अलग तरह के कार्यक्रम का आयोजन करके इस बिल के प्रति अपना समर्थन जाहिर कर रही हैं. जिससे उनके लिए सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त हो सके. महिलाओं की राजनीति में बढ़ती भागीदारी को हमें मौजूदा समय में विस्तारित करना होगा.

Chief Minister विष्णु देव साय ने कहा कि इन्हीं सब स्थिति को देखते हुए आज फिर से हमारे यहां पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए. इस कार्यक्रम में हम लोग महिला आरक्षण बिल के संदर्भ में विस्तार पूर्वक चर्चा की.

उन्होंने आगे कहा कि कुल मिलाकर यह कहना गलत नहीं होगा कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं ने इस सम्मेलन में शामिल होकर इसकी गरिमा को बढ़ाने का काम किया है. इस सम्मेलन में हमने महिलाओं को आगे चलकर कैसे सशक्त किया जाए, इस पर विस्तारपूर्वक चर्चा की. हमारी प्रमुख लक्ष्य ही अपने देश की महिलाओं को सशक्त करना है और इस दिशा में हम किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं कर सकते हैं.

उन्होंने कहा कि गौर करने वाली बात है कि इस कार्यक्रम में शामिल हुईं सभी महिलाओं ने महिला आरक्षण बिल पर अपनी सहमति जताई. साथ ही, इस बात पर जोर दिया कि कैसे महिलाओं को सशक्त किया जाए और कैसे यह सुनिश्चित किया जाए कि उनके हितों पर किसी भी प्रकार का कुठाराघात नहीं हो.

Chief Minister ने कहा कि महिला आरक्षण बिल के संदर्भ में राज्य में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इन सभी कार्यक्रमों का मुख्य मकसद यही है कि कैसे महिलाओं को जागरूक किया जा सके.

एमएस/

Leave a Comment