दिल्ली पुलिस की आतंकी मॉड्यूल पर बड़ी कार्रवाई, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

New Delhi, 15 अप्रैल . दिल्ली Police की क्राइम ब्रांच ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी और आतंकी मॉड्यूल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान हर्ष पाल सिंह उर्फ रुबल (31) के रूप में हुई है, जो गाजियाबाद के इंदिरापुरम का रहने वाला है.

Police के अनुसार, हर्ष पाल सिंह कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग का करीबी सहयोगी है. इस मामले में अब तक कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी के पास से एक अत्याधुनिक पिस्तौल (इटली में बनी बेरेटा) और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. इससे पहले भी Police इस केस में 24 विदेशी हथियार और 216 जिंदा कारतूस बरामद कर चुकी है. इस पूरे मामले में यूएपीए (गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम) की धाराएं भी लगाई गई हैं.

जांच में सामने आया है कि यह पूरा नेटवर्क अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम कर रहा था और इसे Pakistan की खुफिया एजेंसी आईएसआई का समर्थन प्राप्त था.

Police के मुताबिक, यह मामला शाहबाज अंसारी के अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी और आतंकी नेटवर्क से जुड़ा है. हर्ष पाल सिंह इस नेटवर्क के लिए अवैध हथियारों की खेप लेने का काम करता था. वह पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपी निशांत अरोड़ा उर्फ नोनी का करीबी था और उसी के जरिए हथियार प्राप्त करता था.

जांच में यह भी पता चला है कि हर्ष पाल सिंह 2023 में Dubai में गैंग के एक सदस्य राशिद उर्फ केबल के संपर्क में आया था. इसके बाद वह बैंकॉक भी जाता था. वह ऑनलाइन सट्टेबाजी के जरिए भी इस नेटवर्क से जुड़ा हुआ था और इसी माध्यम से उसने कई लोगों से संपर्क बनाए.

Police के अनुसार, गैंग अमीर कारोबारियों को विदेश से फोन कर धमकी देता था. इसके बाद हर्ष पाल सिंह खुद को ‘समझौता कराने वाला’ बताकर पीड़ितों से संपर्क करता था और पैसों का सौदा तय कराता था. इससे गैंग के सरगनाओं का नाम सामने नहीं आता था और पैसा आसानी से ट्रांसफर हो जाता था.

पूछताछ में मोनू सरदार नामक एक अन्य आरोपी का भी नाम सामने आया है, जो फिलहाल Dubai में रहकर सट्टेबाजी का नेटवर्क चला रहा है. Police के अनुसार, वह इस गैंग को पैसे और हथियार उपलब्ध कराता था और कुछ देश-विरोधी तत्वों से भी जुड़ा हुआ है.

Police ने बताया कि हर्ष पाल सिंह पहले भी हत्या और मकोका जैसे गंभीर मामलों में गिरफ्तार हो चुका है. उसका नाम 2024 में नादिर शाह हत्याकांड में भी सामने आया था, जिसकी जांच अभी जारी है. दिल्ली Police का कहना है कि इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है और इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

एएमटी/एबीएम

Leave a Comment