घुसपैठियों को अपना और भारतीयों को पराया मानती है टीएमसी: स्मृति ईरानी

कोलकाता, 15 अप्रैल . भाजपा नेता और पूर्व Union Minister स्मृति ईरानी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर Wednesday को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर तीखा हमला बोला है.

स्मृति ईरानी ने समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा, “India के संविधान ने चुनाव के लिए एक स्पष्ट प्रक्रिया तय की है, लेकिन टीएमसी के गुंडे बार-बार इस व्यवस्था पर प्रहार कर रहे हैं. टीएमसी जिस तरह कटाक्ष कर रही है, वह आयोग की गरिमा का अपमान है. हर भारतीय नागरिक और मतदाता को इसका विरोध करना चाहिए और टीएमसी Government के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए.”

स्मृति ईरानी ने चुनाव आयोग की सराहना करते हुए कहा, “भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने देशभर में विशेष तौर पर पश्चिम बंगाल में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के माध्यम से मतदाता सूची साफ करने का काम को देखा है. चुनाव आयोग ने निर्भीक और पारदर्शी तरीके से यह कार्य किया है. उनका एकमात्र संकल्प है कि मतदाता सूची में कोई घुसपैठिया न रहे और किसी भी मतदाता का नाम दोहरा न हो.”

उन्होंने पूछा, “क्या यह संकल्प हर भारतीय का संकल्प नहीं है? फिर ऐसा क्यों है कि टीएमसी भारतीय नागरिकों को पराया मानती है और घुसपैठियों को अपना?”

स्मृति ईरानी ने टीएमसी के इतिहास पर सवाल उठाते हुए कहा, “जहां कहीं महिलाओं का सम्मान होगा, टीएमसी वहां इसका विरोध करेगी. पश्चिम बंगाल में हर नागरिक, चाहे किसी भी धर्म, जाति या समुदाय का हो, ने देखा है कि टीएमसी Government ने भय और भ्रष्टाचार का माहौल कैसे बनाया है?”

भाजपा नेता ने आगे कहा कि टीएमसी की Government ने राज्य में महिलाओं की सुरक्षा, कानून व्यवस्था और विकास को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया है. उन्होंने दावा किया कि भाजपा कार्यकर्ता नतमस्तक होकर मतदाताओं से अपील कर रहे हैं कि इस बार टीएमसी को हटाकर भाजपा को मौका दें.

बता दें कि पश्चिम बंगाल की कुल 294 सीटों के लिए दो चरणों में विधानसभा चुनाव होगा. पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान होगा. वहीं, मतगणना 4 मई को होगी.

एससीएच/डीकेपी

Leave a Comment